फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Motorcycle: 100 साल पुरानी मशहूर बाइक ब्रांड का नया अध्याय, अब स्वतंत्र कंपनी के रूप में करेगी काम

Tue, 14 Oct 2025 09:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया की सबसे मशहूर और क्लासिक मोटरसाइकिल ब्रांड्स में से एक Indian Motorcycle (इंडियन मोटरसाइकिल) अब एक नए सफर पर निकलने वाली है। कंपनी अब Polaris Inc. (पोलारिस इंक) से अलग होकर खुद एक स्वतंत्र ब्रांड के रूप में काम करेगी।
विज्ञापन
Indian Motorcycle Scout - फोटो : Indian Motorcycle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की सबसे मशहूर और क्लासिक मोटरसाइकिल ब्रांड्स में से एक Indian Motorcycle (इंडियन मोटरसाइकिल) अब एक नए सफर पर निकलने वाली है। कंपनी अब Polaris Inc. (पोलारिस इंक) से अलग होकर खुद एक स्वतंत्र ब्रांड के रूप में काम करेगी। यह कदम तब आया है जब पोलारिस ने अपने इस प्रतिष्ठित ब्रांड को लॉस एंजेलिस स्थित प्राइवेट इक्विटी फर्म Carolwood LP (कैरोलवुड एलपी) को बेचने का फैसला किया। इससे इंडियन मोटरसाइकिल करीब एक दशक बाद पहली बार एक स्वतंत्र कंपनी बनेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 2026 Land Rover Discovery: भारत में 2026 लैंड रोवर डिस्कवरी एसयूवी के नए एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

पोलारिस ने किया बड़ा एलान
पोलारिस ने हाल ही में अपने कारोबार को री-स्ट्रक्चर (पुनर्गठन) करने का बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत उसने इंडियन मोटरसाइकिल में अपनी बहुमत हिस्सेदारी कैरोलवुड एलपी को बेचने का समझौता किया है। यह सौदा 2026 की पहली तिमाही तक पूरी होने की उम्मीद है। 

Indian Motorcycle, जो अब तक Polaris की कुल आमदनी का लगभग 7 प्रतिशत (लगभग 478 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का योगदान देती थी, अब एक एकल ब्रांड के रूप में अपना विकास जारी रखेगी। पोलारिस अपने पास सिर्फ एक छोटी हिस्सेदारी रखेगा, जबकि पूरा ऑपरेशनल नियंत्रण कैरोलवुड को मिल जाएगा।

यह भी पढे़ं - Land Rover Defender 110 Trophy Edition: लैंड रोवर डिफेंडर 110 ट्रॉफी एडिशन लॉन्च, मिले शानदार ऑफ-रोड फीचर्स

Indian Motorcycle Scout - फोटो : Indian Motorcycle
क्यों किया गया यह फैसला
पोलारिस के सीईओ माइक स्पीटजन ने कहा कि इस अलगाव से दोनों कंपनियों को अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा तेजी और फोकस के साथ इनोवेशन (नवाचार) करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि कैरोलवुड के निवेश और नेतृत्व में इंडियन मोटरसाइकिल को लग्जरी और प्रीमियम मोटरसाइकिल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की पूरी आजादी मिलेगी। 

यह भी पढ़ें - MINI John Cooper Works Countryman ALL4: मिनी जॉन कूपर वर्क्स कंट्रीमैन ALL4 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

'लेजेंड को फिर से चमकाना'
कैरोलवुड एलपी के प्रमुख एंड्रयू शैनफेल्ड ने कहा कि उनका मकसद इंडियन मोटरसाइकिल को उसके नेक्स्ट ग्रोथ फेज में ले जाना है। उन्होंने कहा, "Indian Motorcycle जैसी ब्रांड्स को उनकी स्वतंत्र पहचान और फोकस्ड लीडरशिप की जरूरत होती है। हम इसका विस्तार ग्लोबल मार्केट्स में और मजबूत करेंगे।"

यह भी पढ़ें - Ford: क्या फोर्ड भारत लौटेगी, या हमेशा के लिए कह देगी अलविदा? चेन्नई प्लांट पर बंद होने का खतरा
विज्ञापन

Indian Motorcycle Scout - फोटो : Indian Motorcycle
कहां होगा उत्पादन और डीलरशिप ऑपरेशन
कंपनी अपने मौजूदा प्लांट्स स्पिरिट लेक (Iowa) और मॉन्टिसेलो (Minnesota) से ही ऑपरेशन जारी रखेगी। साथ ही इसका डिजाइन और टेक्नोलॉजी सेंटर स्विट्जरलैंड के बर्गडॉर्फ में ही रहेगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि सेल्स, सर्विस और डीलर नेटवर्क पर इस बदलाव का कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें - AI Camera Challan: बंगलूरू में हाई-टेक ट्रैफिक पुलिसिंग, 2025 में 87 प्रतिशत चालान एआई कैमरों से हुए दर्ज 

यह भी पढ़ें - Mappls: भारत में पहली बार मैपल्स ने शुरू की लाइव ट्रैफिक सिग्नल टाइमर और NHAI टोल सेविंग फीचर, जानें फायदे 

यह भी पढ़ें - Mercedes-Benz G450d: भारत में लॉन्च हुई मर्सिडीज-बेंज G450d, मिला दमदार डीजल इंजन, जानें कीमत और फीचर्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें