फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ford: क्या फोर्ड भारत लौटेगी, या हमेशा के लिए कह देगी अलविदा? चेन्नई प्लांट पर बंद होने का खतरा

Tue, 14 Oct 2025 07:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड कथित तौर पर चेन्नई स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र की समीक्षा के साथ भारतीय बाजार में वापसी पर विचार कर रही है। लेकिन कंपनी के भारत में वापसी की उम्मीदों पर अब खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। 
विज्ञापन
Ford Car - फोटो : Ford
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी Ford (फोर्ड) कथित तौर पर चेन्नई स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र (मैन्युफैक्चरिंग प्लांट) की समीक्षा के साथ भारतीय बाजार में वापसी पर विचार कर रही है। लेकिन कंपनी के भारत में वापसी की उम्मीदों पर अब खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। कंपनी का चेन्नई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, जो 2022 के बीच से बंद पड़ा है, अब बंद होने की कगार पर है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से जुड़ी नई व्यापारिक मुश्किलें फोर्ड की भारत वापसी की योजनाओं को बड़ा झटका दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें - MINI John Cooper Works Countryman ALL4: मिनी जॉन कूपर वर्क्स कंट्रीमैन ALL4 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

क्या है फोर्ड के चेन्नई प्लांट की मौजूदा स्थिति
कंपनी के अमेरिकी मुख्यालय (मिशिगन) में जल्द ही एक बैठक होने वाली है, जिसमें तमिलनाडु स्थित चेन्नई प्लांट का भविष्य तय किया जाएगा। शुरुआत में फोर्ड की योजना थी कि इस प्लांट का इस्तेमाल इंजन एक्सपोर्ट मैन्युफैक्चरिंग के लिए किया जाएगा। लेकिन ग्लोबल मार्केट में बदलती प्राथमिकताओं और बढ़ते ट्रेड बैरियर्स (व्यापारिक अवरोधों) के चलते कंपनी ने अपने फैसले पर दोबारा विचार शुरू कर दिया है।

यह भी पढे़ं - Land Rover Defender 110 Trophy Edition: लैंड रोवर डिफेंडर 110 ट्रॉफी एडिशन लॉन्च, मिले शानदार ऑफ-रोड फीचर्स

फिलहाल कंपनी दो विकल्पों पर विचार कर रही है-
  • या तो प्लांट को दोबारा शुरू किया जाए,
  • या फिर इस निवेश को पूरी तरह नुकसान मानकर बंद कर दिया जाए।

रिपोर्ट के मुताबिक, अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि, फोर्ड के अधिकारियों में पहले जो 'सावधानी भरा आशावाद' था, अब वह 'चिंता' में बदल गया है।

यह भी पढ़ें - AI Camera Challan: बंगलूरू में हाई-टेक ट्रैफिक पुलिसिंग, 2025 में 87 प्रतिशत चालान एआई कैमरों से हुए दर्ज

यूरोप पर फोर्ड का ज्यादा ध्यान
भारत की अनिश्चित स्थिति के बीच, फोर्ड अब अपना ध्यान यूरोपियन बाजार की ओर मोड़ रही है। कंपनी ने जर्मनी में 4.4 अरब रुपये का निवेश किया है, कोलोन (Cologne) में एक इलेक्ट्रिक वाहन परियोजना (प्रोजेक्ट) शुरू की है, और यूके में बैटरी रिसर्च और कंपोनेंट हब तैयार कर रही है। यह सब फोर्ड के इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रणनीतिक बदलाव का हिस्सा है। जो कंपनी के लिए अधिक महत्वपूर्ण बाजार साबित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Mappls: भारत में पहली बार मैपल्स ने शुरू की लाइव ट्रैफिक सिग्नल टाइमर और NHAI टोल सेविंग फीचर, जानें फायदे

तमिलनाडु सरकार की चिंता
तमिलनाडु सरकार चाहती है कि फोर्ड जल्द से जल्द अपने चेन्नई प्लांट को लेकर स्पष्टता दे। राज्य सरकार इस प्लांट को फिर से चालू करने और ऑटोमोटिव सेक्टर में निवेश बढ़ाने की इच्छुक है। हालांकि कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा है, "हमारी स्थिति 2024 के आखिर में घोषित नीति से नहीं बदली है।"

यह भी पढ़ें - Mercedes-Benz G450d: भारत में लॉन्च हुई मर्सिडीज-बेंज G450d, मिला दमदार डीजल इंजन, जानें कीमत और फीचर्स

फोर्ड का सर्विस बिजनेस जारी रहेगा
ध्यान देने योग्य बात यह है कि चेन्नई प्लांट पर जो भी फैसला होगा, उसका असर फोर्ड के फोर्ड बिजनेस सॉल्यूशंस (FBS) (एफबीएस) डिवीजन पर नहीं पड़ेगा। यह इकाई टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और बिजनेस सर्विस से जुड़ा है और टैरिफ फ्री सेक्टर में आता है। फिलहाल एफबीएस में करीब 12,000 कर्मचारी कार्यरत हैं, जो चेन्नई से दुनिया भर के ऑपरेशंस संभालते हैं। 

यह भी पढ़ें - NHAI: एनएचएआई की नई नीति से टोल रोड प्रोजेक्ट्स की कमाई पर असर, घट सकती है निवेश पर वापसी 

यह भी पढ़ें - Long Wheelbase Cars: भारत में मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू लंबी व्हीलबेस वाली कारें क्यों बेचते हैं? खास है वजह
विज्ञापन

क्या होगी वापसी?
फोर्ड की भारत वापसी को लेकर जो उम्मीदें बंधी थीं, वे अब अनिश्चित हो गई हैं। अगर कंपनी ने चेन्नई प्लांट को बंद करने का फैसला लिया, तो यह न सिर्फ फोर्ड बल्कि तमिलनाडु के ऑटो सेक्टर के लिए भी बड़ा झटका साबित होगा। अब सबकी निगाहें फोर्ड के अगले एलान पर टिकी हैं - क्या फोर्ड भारत लौटेगी, या हमेशा के लिए अलविदा कह देगी? 

यह भी पढ़ें - Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड ने अपनी 350cc बाइक्स से हटाया गियर पोजिशन इंडिकेटर, जानें क्यों लिया ये फैसला

यह भी पढ़ें - 2026 Renault Kwid Electric: नई क्विड ई-टेक ब्राजील में हुई लॉन्च, क्या भारत में भी आएगी ये सस्ती इलेक्ट्रिक कार? 

यह भी पढ़ें - Traffic Light 4th Color: ट्रैफिक लाइट में जुड़ सकता है चौथा रंग! जानें कौन-सा रंग होगा और कैसे होगा मददगार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें