फ्लीट ऑपरेटर्स की स्थिति क्यों सुधरी?
रिकवरी की सबसे बड़ी वजह फ्लीट ऑपरेटर्स की बेहतर आर्थिक स्थिति बताई जा रही है। नोमुरा के मुताबिक, मालभाड़ा दरों में मजबूती आई है, जबकि ऑपरेटिंग कॉस्ट लगभग स्थिर बनी हुई है। इसका सीधा असर मुनाफे पर पड़ा है।
हालांकि राजस्व में बहुत तेज बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन फाइनेंसिंग कॉस्ट घटने और बेहतर कैश फ्लो के कारण ऑपरेटर्स की नेट प्रॉफिटेबिलिटी में स्पष्ट सुधार देखा गया है। इससे बैलेंस शीट मजबूत हुई है और नए वाहन खरीदने की क्षमता बढ़ी है।
टैक्स नीतियों से बढ़ी खरीद की क्षमता?
हालिया जीएसटी दरों में कटौती ने भी मांग को सपोर्ट किया है। इससे ट्रकों की शुरुआती लागत कम हुई है और ईएमआई का दबाव घटा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन बदलावों से खासकर मीडियम और हेवी सेगमेंट में रिटर्न प्रोफाइल बेहतर हुई है, जिससे खरीदारी धीरे-धीरे लौट रही है।
यह भी पढ़ें - Union Budget 2026: आम बजट से ईवी सेक्टर को बड़ी उम्मीदें, जानें क्या चाहता है इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग?
नियम, इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सपोर्ट से मिलेगा और सहारा?
आने वाले समय में सेफ्टी और ब्रेकिंग नॉर्म्स सख्त होने की उम्मीद है, जिससे वाहनों की कीमतें बढ़ सकती हैं। ऐसे में कई ऑपरेटर्स नियामकीय डेडलाइन से पहले खरीदारी कर सकते हैं, जिससे अल्पकालिक मांग को बढ़ावा मिल सकता है।
इसके अलावा, इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च में तेजी और एक्सपोर्ट में सुधार को भी सकारात्मक संकेत माना गया है। जीएसटी कटौती के बाद लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) सेगमेंट में पहले ही सुधार दिखने लगा है। साथ ही, अलग-अलग पावरट्रेन में नए मॉडल लॉन्च भी बाजार को सपोर्ट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Vehicle Scrappage Policy: पुराने वाहनों की विदाई से नया फायदा, स्क्रैपेज नीति के तहत करोड़ों की राहत
कुल मिलाकर क्या संकेत मिलते हैं?
रिपोर्ट का निष्कर्ष है कि बेहतर बुनियादी हालात, नीतिगत समर्थन और बढ़ती रिप्लेसमेंट जरूरत ने भारतीय कमर्शियल व्हीकल उद्योग में एक टिकाऊ रिकवरी की संभावनाओं को मजबूत किया है। आने वाले वर्षों में ट्रक और बस बाजार के लिए तस्वीर पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा सकारात्मक नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें - India-EU: भारत में यूरोपीय कारें हो सकती हैं सस्ती, आयात शुल्क में बड़ी कटौती की योजना