महिंद्रा बोलेरो
- फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा की ओर से बोलेरो को लंबे समय से भारतीय बाजार में बेचा जाता है। पूरे देश में इस एसयूवी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 75 bhp का पावर और 210 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। जिसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। एसयूवी की लंबाई 4400 mm, चौड़ाई 1795 mm और ऊंचाई 1812 mm होगी। इसका व्हीलबेस की लंबाई 2680mm है। सेफ्टी के तौर पर एसयूवी में ड्यूल एयरबैग, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, इंजन इमोबिलाइजर, म्यूजिक सिस्टम, माइक्रो हाइब्रिड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें -
Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क