टाटा नेक्सन
- फोटो : tata motors
सितंबर महीने में टाटा की नेक्सन को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। पिछले महीने कंपनी ने इसकी कुल 14518 यूनिट की बिक्री की।
कैसी है सेफ्टी, फीचर्स और कीमत
Tata Nexon एसयूवी को देश में पहली बार 2017 के सितंबर में लॉन्च किया गया था। एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में मिलती है। दो इंजन ऑप्शन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है। सुरक्षा के मामले में भी टाटा की कारें बेहतरीन हैं। नेक्सन को भी ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में फाइव स्टार रेटिंग मिली हुई है। टेस्ट में एसयूवी को व्यस्कों के लिए फोर स्टार और बच्चों की सुरक्षा के लिए तीन स्टार मिल चुके हैं। इसकी शुरूआती कीमत 7.60 लाख रुपये एक्स शोरूम है। कंपनी की ओर से इसमें एयर प्यूरीफॉयर, मल्टी ड्राइव मोड, रियर एसी वेंट्स, फॉस्ट यूएसबी चॉर्जर, ऑटो हैडलैंप, क्रूज कंट्रोल, वेंटिलेटिड सीट्स, वॉयरलैस चॉर्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें -
Car Safety: पटाखों की चिंगारी से आपकी दीवाली ना हो जाए बे'कार', ऐसे पांच तरीकों से रखें कार को सुरक्षित