फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Low Maintenance Bike: खरीदना चाहते हैं कम मेंटेनेंस वाली बाइक, तो इन विकल्पों पर करें विचार

Mon, 09 Oct 2023 11:23 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने लिए एक ऐसी बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं। जिसमें रखरखाव पर काफी कम खर्च हो। तो इनमें से किसी भी एक बाइक को खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers

भारतीय बाजार में कई कंपनियों की ओर से अपनी बाइक्स को ऑफर किया जाता है। लेकिन कुछ बाइक्स ऐसी हैं, जिनको खरीदने के बाद मेंटेनेंस का खर्च काफी कम रहता है। हम इस खबर में आपको ऐसी ही कुछ बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं, जिनको कम मेंटेनेंस वाली बाइक्स के तौर पर पसंद किया जाता है।

विज्ञापन

2 of 6
For Reference Only - फोटो : hero motocorp
हीरो स्प्लेंडर प्लस
हीरो की ओर से स्प्लेंडर प्लस को ऑफर किया जाता है। इस बाइक में कंपनी की ओर से 97.2 सीसी का इंजन मिलता है। जिससे इस बाइक को करीब 70 से 80 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसके साथ ही यह बाइक मेंटेनेंस के मामले में भी काफी बेहतरीन बाइक है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
विज्ञापन

3 of 6
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers
होंडा शाइन 100
होंडा की शाइन को 100 सीसी सेगमेंट में भी ऑफर किया जाता है। इस बाइक में कंपनी की ओर से 98.98 सीसी के सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इस इंजन के साथ बाइक को एक लीटर पेट्रोल में करीब 70 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

4 of 6
TVS Sport - फोटो : TVS
टीवीएस स्पोर्ट
टीवीएस की स्पोर्ट बाइक 110 सीसी बाइक सेगमेंट में आती है। इस बाइक में 109.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा होता है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक है और जानकारी के मुताबिक इस बाइक को एक लीटर पेट्रोल में करीब 80 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन

5 of 6
Hero HF Deluxe Black Canvas Edition - फोटो : Hero MotoCorp
हीरो मोटोकॉर्प एचएफ100
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से एचएफ 100 बाइक को ऑफर किया जाता है। इसमें 97.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। जिससे बाइक को एक लीटर पेट्रोल में करीब 70 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2021 Bajaj CT 110X - फोटो : Bajaj Auto
बजाज सीटीएक्स
बजाज की ओर से सीटीएक्स बाइक को ऑफर किया जाता है। इस बाइक में 115.45 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। जिससे बाइक को एक लीटर पेट्रोल में करीब 80 से 85 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें