सड़क पर वाहन को सही और सुरक्षित तरीके से चलाना सभी की जिम्मेदारी होती है। लेकिन कई बार कार चलाते समय ड्राइवर को नींद आ जाए तो अपने साथ अन्य लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा हो जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपको भी ड्राइविंग के दौरान नींद आ जाए तो क्या करना चाहिए।
विज्ञापन
कार को रोकें
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपको नींद आ रही है तो सबसे पहले कार को सुरक्षित तरह से साइड में लगाना चाहिए। इसके बाद कुछ समय के लिए कार को खड़ा कर देना बेहतर होता है। साथ में अगर कार से बाहर निकल जाएं और टहल लें तो कुछ समय के लिए नींद को भगाया जा सकता है।
अगर आपको कार चलाते हुए नींद आ रही है तो कार में गाने सुनना भी अच्छा विकल्प होता है। गाने सुनने के साथ ही खुद भी उन्हें गुनगुनाना बेहतर होता है। ऐसा करने से भी नींद को भगाने में मदद मिलती है। साथ ही आपका सफर और भी मजेदार हो जाएगा।
कार चलाते समय नींद आ रही हो तो पास के ढाबे या रेस्टोरेंट पर कार को रोककर चाय या कॉफी पीनी चाहिए। चाय या कॉफी में कैफीन होता है जो नींद को दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा भी हर दो से तीन घंटे में कार को रोककर बाहर निकलने पर भी नींद नहीं आती।
कुछ लोगों को खाना खाने के बाद तेज नींद आती है। अगर ऐसे लोग खाना खाने के बाद ड्राइविंग करें तो नींद आने के कारण हादसा होने का खतरा होता है। इसलिए अगर लंबी ड्राइव करनी हो तो पेटभर खाने की जगह थोड़ी-थोड़ी देर में स्नैक्स आदि खाने चाहिए।
अगर भी फिर नींद आ जाए तो फिर किसी दूसरे व्यक्ति को कार चलाने देना चाहिए। या फिर पास के किसी रेस्टोरेंट जैसी सुरक्षित जगह पर कार को खड़ा कर थोड़ी देर की नींद लेनी चाहिए। ऐसा करने से लंबा सफर तय करने के लिए ऊर्जा आ जाती है।