Low Fuel Indicator
- फोटो : Social Media
होता है नुकसान
कार को रिजर्व में चलाना सही या गलत की बात है तो इसका सीधा जवाब है कि अगर कभी-कभार ही कार को रिजर्व मोड में चलाया जाता है तो फिर परेशानी की बात नहीं होती। लेकिन अगर हर बार ही कार को रिजर्व मोड में ही चलाया जाए, तो फिर ईंधन के कम स्तर के कारण इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इसके साथ ही कम पेट्रोल होने के कारण टैंक में लगे सेंसर भी जल्दी खराब होते हैं। वहीं डीजल इंजन वाले वाहन में ऐसा होने पर इंजन हवा भी खींच लेता है, जिसके बाद और परेशानी हो जाती है।
यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा