हुंडई की ओर से जल्द ही भारतीय बाजार में क्रेटा का सीएनजी वर्जन लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके सीएनजी वर्जन की टेस्टिंग की जा रही है।
साउथ कोरियाई कार कंपनी हुंडई की ओर से मिड एसयूवी सेगमेंट में क्रेटा का सीएनजी वैरिएंट लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसकी तैयारी कर रही है। क्रेटा सीएनजी को कब लाया जा सकता है और बाजार में यह किन एसयूवी को चुनौती देगी इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
सीएनजी में आएगी क्रेटा
2 of 5
हुंडई क्रेटा
- फोटो : Hyundai
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हुंडई जल्द ही क्रेटा का सीएनजी वैरिएंट भी ला सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएनजी क्रेटा की भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग की जा रही है। इसके पहले कई मौकों पर अल्काजार और वेन्यू को भी सीएनजी किट के साथ टेस्टिंग करते हुए देखा गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रेटा के सीएनजी वैरिएंट में 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इस इंजन से एसयूवी को 138 बीएचपी और 242 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। हालांकि सीएनजी मोड में चलाने पर एसयूवी को इंजन से थोड़ी कम पावर मिलेगी लेकिन इससे एसयूवी का एवरेज बढ़ जाएगा। जानकारी के मुताबिक सीएनजी क्रेटा को सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन में लाया जा सकता है।
हुंडई की ओर से इस सेगमेंट में क्रेटा को सीएनजी में लाने के बाद बाजार में इसका मुकाबला टोयोटा हाईराइडर से होगा। हालांकि मारुति की ओर से भी जल्द ही ग्रैंड विटारा का सीएनजी वैरिएंट लाया जा सकता है। जिसके बाद क्रेटा को बाजार में सीएनजी हाईराइडर और ग्रैंड विटारा से मुकाबला करना होगा।
कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएनजी और पेट्रोल वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमतों के बीच करीब 70 से 90 हजार रुपये का फर्क हो सकता है। मौजूदा क्रेटा की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 10.44 लाख रुपये से होती है और इसके पेट्रोल इंजन वाले टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 18.15 लाख रुपये तक है। बाजार में सीएनजी क्रेटा को लोअर ट्रिम से ऊपर लाए जाने की उम्मीद है और इसके बेस और टॉप वैरिएंट के अलावा अन्य वैरिएंट्स (S, S+, SX) में सीएनजी का विकल्प दिया जा सकता है।