साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भी मिड साइज सेडान वर्ना का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की नई वर्ना को कितने वैरिएंट में ऑफर किया गया है। किस वैरिएंट में कंपनी कैसे फीचर्स को ऑफर कर रही है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
आई नई वर्ना
2 of 10
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में नई वर्ना 2023 को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसे 10.90 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया है। इसके टॉप वैरिएंट की कीमत भी 17.38 लाख रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
इंजन में कितनी ताकत
3 of 10
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
वर्ना को दो इंजन और तीन ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जा रहा है। इसमें 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया गया है। इसके अलावा जो दूसरा इंजन दिया गया है वह 1.5 लीटर का टर्बो इंजन है। 1.5 लीटर के नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन से कार को 115 पीएस की पावर और 143.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जबकि दूसरे टर्बो इंजन से कार को 160 पीएस की पावर और 253 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कार में मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा ऑटोमैटिक में आईवीटी और डीसीटी दो विकल्प दिए गए हैं।
कितने हैं वैरिएंट
4 of 10
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
नई वर्ना में कंपनी की ओर से कुल छह वैरिएंट ऑफर किए गए हैं। इन वैरिएंट में से बेस वैरिएंट ईएक्स है। इसके बाद एस, एसएक्स, एसएक्स ऑप्शनल, एसएक्स टर्बो और एसएक्स ऑप्शनल टर्बो वैरिएंट मिलते हैं। पहले चार वैरिएंट में ही नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन का विकल्प मिलता है और टर्बो इंजन के साथ दो वैरिएंट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
बेस वैरिएंट में कैसे फीचर्स
5 of 10
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
वर्ना का बेस वैरिएंट ईएक्स है। इस वैरिएंट में कंपनी ड्राइवर साइड और पैसेंजर साइड एयरबैग के साथ ही साइड और कर्टेन एयरबैग भी देती है। इसके साथ ही इस वैरिएंट में एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, डे-नाइट मिरर, ईएसएस, ऑटो हैडलैंप, हैडलैंप एस्कॉर्ट फंक्शन, सेंट्रल लॉकिंग, इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और अनलॉक, की-लैस एंट्री के साथ फोल्डेबल की, टाइमर के साथ रियर डिफॉगर, सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, ड्राइवर और पैसेंजर के लिए सीट बेल्ट प्री-टेंशनर, इमोबिलाइजर, ड्यूल हॉर्न, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, बर्गलर अलॉर्म, प्रोजेक्टर हैडलैंप, ब्लैक क्रोम रेडिएटर ग्रिल, बॉडी कलर्ड आउटसाइड मिरर्स, बॉडी कलर्ड आउटसाइड डोर हैंडल, फुल व्हील कवर, बेज और ब्लैक इंटीरियर, मेटल फिनिश इनसाइड डोर हैंडल और पार्किंग लीवर टिप, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फ्रंट और रियर सीट एडजस्टेबल हेडरेस्ट, रियर सेंटर आर्मरेस्ट के साथ कप होल्डर, फ्रंट और रियर पावर विंडो, मैनुअल एसी, पावर स्टेयरिंग, टिल्ट स्टेयरिंग, पैसेंजर वैनिटी मिरर, टाइप सी चार्जिंग यूएसबी पोर्ट, पावर आउटलेट, लगेज लैंप, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल आउटसाइड मिरर, बैटरी सेवर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
एस वैरिएंट में कैसे फीचर्स
6 of 10
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
बेस वैरिएंट ईएक्स में मिलने वाले सभी फीचर्स के साथ ही सेकेंड बेस वैरिएंट में कई और फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें एचएसी, ईएससी, वीएसएम, टीपीएमएस, होरिजन एलईडी पोजिशनिंग लैंप और डीआरएल, पैरामैट्रिक कनेक्टिड एलईडी टेल लैंप, शॉर्क फिन एंटीना, आउटसाइड मिरर्स पर टर्न इंडीकेटर्स, 15 इंच के अलॉय व्हील्स, स्लाइडिंग फ्रंट सेंटर कंसोल आर्मरेस्ट के साथ स्टोरेज, आठ इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, कलर टीएफटी एमआईडी, एपल कार प्ले और एड्राइड ऑटो, वायस रिकॉग्निशन, फ्रंट और रियर स्पीकर्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्टेयरिंग व्हील पर ऑडियो और ब्लूटूथ कंट्रोल, आईएसजी, एफएटीसी एसी, रियर एसी वेंट्स, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, टैलीस्कोपिक स्टेयरिंग, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स एस वैरिएंट में मिलेंगे।
विज्ञापन
एसएक्स वैरिएंट में कितने फीचर्स
7 of 10
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
एसएकस वैरिएंट में बेस और सेकेंड बेस वैरिएंट के फीचर्स के साथ ही कई और फीचर्स को जोड़ा गया है। इसमें मैनुअल और आईवीटी ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा के साथ गाइडलाइन, ईसीएम, की-लैस एंट्री के साथ स्मार्ट की, हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट, एलईडी हैडलैंप, कॉर्नरिंग हैडलैंप, विंडो बेल्ट लाइन सेटिन क्रोम, आउटसाइड डोर हैंडल्स सेटिन क्रोम, 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स, लैदर रैप्ड गियर नॉब और टू स्पोक स्टेयरिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ, स्मार्ट ट्रंक, पुश बटन स्टार्ट, वायरलेस चार्जर, डीआरवीएम, एंबिएंट लाइट, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग और ऑटो फोल्ड आउटसाइड मिरर्स इस वैरिएंट में मिलेंगे।
एसएक्स ऑप्शन वैरिएंट में क्या मिलेगा
8 of 10
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
एसएक्स वैरिएंट तक के वैरिएंट्स में मिलने वाले फीचर्स के अलावा इसमें भी मैनुअल और आईवीटी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। इसके अलावा इसमें इनसाइड रियर व्यू मिरर में ईसीएम के साथ टैलीमैक्टिस स्विच, आईवीटी वैरिएंट में लेवल-2 ADAS, डोर ट्रिम के साथ सॉफ्ट क्रैश पैड, 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, ह्यूंदै ब्लूलिंक, बोस के प्रीमियम साउंट के आठ स्पीकर्स, फ्रंट वेंटिलेटिड और हीटेड सीट्स, पावर ड्राइवर सीट, एयर प्यूरीफायर, लगेज नेट, रियर मैनुअल कर्टेन जैसे फीचर्स इसमें मिलेंगे।
एसएक्स टर्बो
9 of 10
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
एसएक्स टर्बो वैरिएंट में मैनुअल और डीसीटी ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ टर्बो इंजन मिलता है। इसमें बाकी वैरिएंट्स में मिलने वाले फीचर्स के साथ ही कई और फीचर्स को जोड़ा गया है, लेकिन इस वैरिएंट में ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को नहीं दिया गया है। एसएक्स टर्बो वैरिएंट में 16 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स, रेड फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स, ब्लैक इंटीरियर के साथ रेड एसेंट, डीसीटी वैरिएंट में पैडल शिफ्टर्स को जोड़ा गया है।
ह्यूंदै वर्ना का टॉप वैरिएंट एसएक्स ऑप्शनल टर्बो वैरिएंट है। इसमें बाकी सभी वैरिएंट में मिलने वाले फीचर्स के अलावा डीसीटी विकल्प के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और रियर डिस्क ब्रेक, लेवल-2 ADAS जैसे फीचर को दिया गया है।