फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Santro: ह्यूंदै ने बंद किया सैंट्रो का उत्पादन, इस वजह से लेना पड़ा फैसला, रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 18 May 2022 07:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने भारत में अपनी एंट्री-लेवल हैचबैक कार Santro (सैंट्रो) का अपने तमिलनाडु प्लांट में उत्पादन बंद कर दिया है।
विज्ञापन
Hyundai Santro (File) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने भारत में अपनी एंट्री-लेवल हैचबैक कार Santro (सैंट्रो) का अपने तमिलनाडु प्लांट में उत्पादन बंद कर दिया है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि कम मांग के कारण ह्यूंदै ने भारत में सैंट्रो को बंद कर दिया है।  
विज्ञापन

Hyundai Santro Xing - फोटो : For Reference Only
Hyundai Santro (ह्यूंदै सैंट्रो) एक अत्यधिक लोकप्रिय नाम है। इस कार ने भारतीय ऑटो क्षेत्र में कोरियाई ब्रांड को अपनी पहली पारी में लोकप्रिय बना दिया जब यह पहली बार इसकी बिक्री 1998 में शुरू की गई थी। हालांकि, 2018 में मॉडल को नए अवतार में पेश किया गया था। लेकिन इसे उतनी लोकप्रियता हासिल नहीं हुई, जितनी उम्मीद थी। 

Hyundai Santro Car Delivery - फोटो : Hyundai Social Media
अब ऐसा लगता है कि ह्यूंदै ने संसाधनों को मजबूत करने और सप्लाई चेन बाधाओं को कम करने की कोशिश में इस कार को बंद करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक आधिकारिक बयान के लिए ह्यूंदै से संपर्क किया गया, लेकिन कंपनी ने फिलहाल इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है।  

Hyundai Santro - फोटो : Hyundai
हाल ही में, एक लीक हुए दस्तावेज से यह खुलासा हुआ था कि Santro पेट्रोल को बंद कर दिया गया है। जबकि इस कार के CNG वैरिएंट की बिक्री जारी रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक कई ह्यूंदै डीलरशिप ने भी पुष्टि की है कि पेट्रोल वर्जन स्टॉक खत्म होने तक बेचा जा रहा है। जबकि फिलहाल सीएनजी मॉडल पर कोई स्पष्टता नहीं है। 

Hyundai Santro
अपनी मौजूदा कारों के सीएनजी आधारित वर्जन को विकसित करने के लिए ह्यूंदै के हालिया दबाव को देखते हुए, सैंट्रो एंट्री-लेवल कारों में एक अच्छा विकल्प थी। लेकिन कंपनी उत्पादन और मुनाफे को मजबूत करने के हित में उस पर फिर से विचार कर सकती है। 

Hyundai Santro - फोटो : For Reference Only
Hyundai Santro को 2018 में 3.9 लाख रुपये से लेकर 5.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत के बीच काफी धूमधाम के साथ दोबारा लॉन्च किया गया था। हालांकि, हाल के दिनों में कोरोना महामारी, सेमीकंडक्टर चिप की कमी और रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर बढ़ती इनपुट लागत के कारण मॉडल की कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत की बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

Hyundai Santro - फोटो : Instagram
ऐसा लगता है कि इन वजहों से कंपनी के लिए कम बिकने वाले इस मॉडल के उत्पादन को बनाए रखना कठिन हो गया। इसके अलावा, कारों में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग उपलब्ध कराने के सरकार के आदेश के साथ, कीमतें और भी ज्यादा बढ़ जातीं। जिससे ह्यूंदै लाइन-अप में मॉडलों के बीच एक अनावश्यक ओवरलैप हो जाता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें