फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Verna Facelift: लॉन्च हुई ह्यूंदै की नई वर्ना 2023, जानें कितनी है कीमत और क्या हैं खूबियां

Tue, 21 Mar 2023 03:17 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ह्यूंदै की ओर से नई वर्ना को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने नई वर्ना को किस कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 9
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से मिड साइज सेडान कैटेगरी में वर्ना फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि नई वर्ना को किस कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसमें कैसे फीचर्स मिलेंगे और कितना दमदार इंजन नई वर्ना 2023 में दिया गया है।

विज्ञापन

लॉन्च हुई वर्ना फेसलिफ्ट

2 of 9
For Reference Only - फोटो : hyundai india
भारतीय बाजार में ह्यूंदै की ओर से नई वर्ना 2023 को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसमें कई खास फीचर्स को दिया गया है। इसके साथ ही इसकी कीमत को भी काफी आकर्षक रखा गया है।
विज्ञापन

कितना दमदार इंजन

3 of 9
For Reference Only - फोटो : hyundai india
कंपनी की ओर से नई वर्ना में इंजन के दो विकल्प दिए गए हैं। इनमें से एक 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन है और दूसरा इंजन 1.5 लीटर का टर्बो चार्ज इंजन है। 1.5 लीटर के नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन से कार को 115 पीएस की पावर और 143.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जबकि दूसरे टर्बो इंजन से कार को 160 पीएस की पावर और 253 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कार में मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा ऑटोमैटिक में आईवीटी और डीसीटी दो विकल्प दिए गए हैं।

कितना होगा एवरेज

4 of 9
For Reference Only - फोटो : hyundai india
कंपनी का दावा है कि भले ही कार में 1.5 लीटर की क्षमता के दो इंजन दिए गए हैं। लेकिन इससे कार को शानदार एवरेज मिलेगा। कंपनी के मुताबिक 1.5 लीटर के नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन से कार को 18.6 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज मिलेगा। इसके अलावा इस इंजन के साथ आईवीटी विकल्प से कार 19.6 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज देगी। 1.5 लीटर के टर्बो इंजन के साथ कार को मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ चलाने पर 20 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज मिलेगा और इसके डीसीटी विकल्प से कार को सबसे ज्यादा 20.6 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज मिलेगा।
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

5 of 9
For Reference Only - फोटो : hyundai india
कंपनी की ओर से नई वर्ना में कई खास फीचर्स को दिया है जो अभी तक इस सेगमेंट की किसी भी कार में नहीं मिलते। इनमें हीटेड सीट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, पावर ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स को दिया गया है। इसके इंटीरियर में भी एक काफी ज्यादा खास फीचर को दिया गया है। यह फीचर स्क्रीन में देखने को मिलता है। कार में इंफोटेनमेंट के लिए जो स्क्रीन दी गई है उसका उपयोग दो तरह से किया जा सकता है। पहला उपयोग तो इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरा उपयोग कार के एसी, हीटर जैसे कई फीचर्स को कंट्रोल करने में किया जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने खास तौर पर स्क्रीन को डिजाइन किया है। इसके अलावा इसमें ड्यूल टोन बेज और ब्लैक इंटीरियर, 64 कलर एंबिएंट लाइट, प्रीमियम लैदर अपहोल्स्ट्री, क्रैश पैड और डोर ट्रिम्स पर सॉफ्ट टच इंसर्ट, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, स्टोरेज के साथ आर्मरेस्ट, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, पैडल शिफ्टर्स, रियर मैनुअल कर्टेन, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, ओटीए अपडेट, हिंग्लिश वायस कमांड के साथ ही 65 से ज्यादा कनेक्टिड कार फीचर्स मिलेंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा में भी बेहतरीन है नई वर्ना

6 of 9
For Reference Only - फोटो : hyundai india
वर्ना 2023 में कंपनी की ओर से काफी ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें 30 सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिया जा रहा है, जिसमें ड्राइवर, पैसेंजर, कर्टेन और साइड एयरबैग्स शामिल हैं। इसके अलावा नई वर्ना में छह एयरबैग्स को स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किया गया है। सभी सीटों के लिए तीन पाइंट सीटबेल्ट्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और अनलॉक, एबीएस और ईबीडी, अमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, हेडलैंप एस्कॉर्ट फंक्शन, ऑटोमैटिक हेडलैंप, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, लेन चेंज इंडीकेटर, बर्गलर अलॉर्म, रियर डिफॉगर, की-लैस एंट्री और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स को इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन

मिलेगा ADAS

7 of 9
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
नई वर्ना में कंपनी की ओर से ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को भी दिया गया है। इसमें लेवल-2 का ADAS सिस्टम दिया गया है। जिसके साथ कुल 17 सेफ्टी फीचर्स को दिया गया है। इन फीचर्स में फॉर्वर्ड कॉलिजन वार्निंग, फॉर्वर्ड कॉलिजन अवाइडेंस असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट कॉलिजन वॉर्निंग, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, ड्राइवर अटेंशन वॉर्निंग, सेफ एग्जिट वॉर्निंग जैसे सिस्टम शमिल हैं। इससे कार को हाइवे पर चलाना और ज्यादा सुरक्षित हो गया है।

कितनी है कीमत

8 of 9
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
कंपनी की ओर से नई वर्ना की इंट्रोडक्ट्री एक्स शोरुम कीमत 10.90 लाख रुपये तय की गई है। यह कीमत कुछ समय ही लागू रहेगी और बाद में कंपनी इन कीमतों में बदलाव भी कर सकती है। 10.90 लाख रुपये में नई वर्ना का ईएक्स वैरिएंट खरीदा जा सकता है, जबकि इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 17.38 लाख रुपये तय की गई है।
विज्ञापन

किनसे होगा मुकाबला

9 of 9
For Reference Only - फोटो : honda cars
नई वर्ना का भारतीय बाजार में स्कोडा, फॉक्सवैगन, मारुति और होंडा जैसी कंपनियों के साथ होगा। बाजार में वर्ना एक मिड साइज सेडान सेगमेंट में आती है। इस सेगमेंट में होंडा की ओर से हाल में अपडेट की गई सिटी, स्कोडा की स्लाविया, फॉक्सवैगन की वर्टुस और मारुति की सियाज के साथ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें