फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Auto Expo 2023: ह्यूंदै ने ऑटो एक्सपो 2023 के लिए मेटावर्स पर एक्सक्लूसिव पवेलियन किया प्रदर्शित

Thu, 05 Jan 2023 06:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने Metaverse स्पेस पर Hyundai Pavilion, Roblox प्लेटफॉर्म पर Hyundai Mobility Adventure को लॉन्च किया है, जो Auto Expo 2023 (ऑटो एक्सपो 2023) की शुरुआत के साथ शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
Auto Expo 2023 Hyundai Pavilion on Metaverse - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने Metaverse स्पेस पर Hyundai Pavilion, Roblox प्लेटफॉर्म पर Hyundai Mobility Adventure को लॉन्च किया है, जो Auto Expo 2023 (ऑटो एक्सपो 2023) की शुरुआत के साथ शुरू होने वाली है।
विज्ञापन


Hyundai Mobility Adventure (ह्यूंदै मोबिलिटी एडवेंचर) ह्यूंदै की वर्चुअल सिटी है जो यूजर्स को ह्यूंदै के पांच प्रमुख मॉडलों के साथ वेब 3.0 का एक्सपीरियंद करने के लिए प्रेरित करेगा, जिसमें Ioniq 6, Nexo, Tucson, Venue N Line जैसी कारें शामिल हैं।

यह मेटावर्स स्पेस पर ह्यूंदै मोटर ग्रुप के इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (ई-जीएमपी) पर पेश की जाने वाली कंपनी की बहुप्रतीक्षित पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी Hyundai Ioniq 5 भी लॉन्च करेगी। यूजर्स को पंप-टू-प्लग रिवॉल्यूशन और व्हीकल-टू-लोड टेक्नोलॉजी (V2L) जैसे फीचर्स का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन


ह्यूंदै मोटर इंडिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, तरुण गर्ग ने कहा, "हम भौतिक अनुभवों से परे जाकर ऑटो एक्सपो 2023 के लिए मेटावर्स पर अपनी मौजूदगी का विस्तार करने और अपने धमाकेदार इनोवेशंस के साथ वर्चुअल रियलिटी के भविष्य में गोता लगाने से खुश हैं।"

"मेटावर्स पर ह्यूंदै मोबिलिटी एडवेंचर भारत में मेटा-मोबिलिटी का मार्ग प्रशस्त करने और हमारे इनोवेटिव प्रॉडक्ट इंटीग्रेशन के साथ यूजर्स को रू-ब-रू कराने के लिए तैयार है। हमारे विजन 'बियॉन्ड मोबिलिटी' के अनुरूप, यह पहल भारत की टेक्नोलॉजी-सशक्त युवा पीढ़ी के साथ हमारे संबंध को मजबूत करेगी।"

इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि इस कार्यक्रम में इंटरएक्टिव मिनी-गेम होंगे, जो विजिटर्स को कंपनी की हाई-टेक फीचर्स जैसे V2L टेक्नोलॉजी और फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक द्वारा एयर प्यूरिफिकेशन के साथ प्रयोग करने की अनुमति देंगे।

कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि विजिटर्स मजेदार फोटो सेशंस में भाग ले सकते हैं और मर्चेंडाइज स्टोर पर खरीदारी कर सकते हैं और ह्यूंदै ब्लूलिंक, मायह्यूंदै एप और अन्य जोन के लिए नॉन-प्लेयर कैरेक्टर्स द्वारा विस्तृत जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें