नए वेरिएंट्स की कीमतें
मैग्ना एक्जीक्यूटिव MT की कीमत करीब साढ़ें 7 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, स्टैंडर्ड मैग्ना MT की कीमत करीब पौने 8 लाख रुपये है। अगर आप ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला मैग्ना iVT वेरिएंट लेना चाहते हैं तो इसकी कीमत करीब पौने 9 लाख रुपये होगी।
Sportz (O) MT वेरिएंट की कीमत करीब 9 लाख रुपये है, जबकि इसका ड्यूल टोन वर्जन करीब सवा 9 लाख रुपये में मिलेगा। इस सीरीज का टॉप मॉडल यानी Sportz (O) iVT वेरिएंट करीब 10 लाख रुपये में आता है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
यह भी पढ़ें - Nissan: निसान कई देशों में प्लांट बंद करने पर कर रहा है विचार, रिपोर्ट में दावा
ह्यूंदै की उम्मीदें
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) के डायरेक्टर और सीओओ, तरुण गर्ग ने बताया कि i20 हमेशा से ही डिजाइन, इनोवेशन और फीचर्स के मामले में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में नए बेंचमार्क सेट करता आया है। उन्होंने कहा, "मैग्ना एक्जीक्यूटिव वेरिएंट के लॉन्च और Sportz (O) ट्रिम में नए फीचर्स जोड़ने से हमारा मकसद ग्राहकों के लिए i20 को और भी ज्यादा किफायती और आकर्षक बनाना है।"
यह भी पढ़ें - 2025 Suzuki Avenis: नया 2025 सुजुकी एवेनिस स्कूटर भारत में लॉन्च, अब OBD-2B मानकों के अनुसार तैयार, जानें कीमत और फीचर्स
नए फीचर्स और एक्सेसरी ऑफर
ह्यूंदै अब ग्राहकों को एक नया 25.55 सेंटीमीटर का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी ऑफर कर रही है, जिसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट मिलता है। इसके साथ रियर कैमरा भी दिया गया है। यह एक्सेसरी करीब 15 हजार रुपये में उपलब्ध है। और कंपनी इसकी 3 साल की वारंटी दे रही है।
यह भी पढ़ें - Suzuki Access Ride Connect: सुजुकी एक्सेस स्कूटर का नया वर्जन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
इंजन और स्पेसिफिकेशन
ह्यूंदै i20 में 1.2-लीटर का कप्पा पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6,000 rpm पर 86.7 बीएचपी की पावर और 4,200 rpm पर 114.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन दो ट्रांसमिशन ऑप्शन्स के साथ आता है - एक 5-स्पीड मैनुअल और दूसरा iVT (इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन)।
यह भी पढ़ें - Electric Car: भारत ने नेपाल को दी 15 टाटा कर्व इलेक्ट्रिक कारें, जानें इसके पीछे क्या है वजह
कीमत और ऑफर्स
ह्यूंदै i20 की कीमत अब करीब 7 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर करीब सवा 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में i20 पर ₹50,000 तक के बेनेफिट्स भी घोषित किए थे, जिससे यह डील और भी आकर्षक हो जाती है।
यह भी पढ़ें - Trump Tariffs: ट्रंप की टैरिफ नीति का असर, अप्रैल में अमेरिका की मैन्युफैक्चरिंग में आई गिरावट