फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai SUV Range: ह्यूंदै ने अपडेट की एसयूवी रेंज, जोड़े नए फीचर्स, इंजन में किया बदलाव, जानें पूरी डिटेल

Thu, 02 Feb 2023 01:17 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ह्यूंदै ने साल 2023 में अपनी एसयूवी रेंज को अपडेट कर दिया है। कंपनी ने सभी एसयूवी में कई नए फीचर्स जोड़े हैं और इंजन को भी अपडेट किया है। कंपनी की ओर से एसयूवी में क्या बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
Hyundai Creta Knight Edition - फोटो : Hyundai

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से साल 2023 में पूरी एसयूवी रेंज में कई खास बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों में इंजन, फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से एसयूवी की पूरी रेंज में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन

अपडेट हुई ह्यूंदै की एसयूवी

2 of 7
For Reference Only - फोटो : hyundai india
कंपनी ने साल 2023 के लिए अपनी सभी एसयूवी को अपडेट कर दिया है। अब बाजार में वेन्यू, क्रेटा और अल्काजार जैसी एसयूवी में पहले के मुकाबले ज्यादा फीचर्स, सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे और कंपनी ने इंजन में भी कई बदलाव किए हैं जिससे यह भविष्य में और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ ही फ्लेक्स फ्यूल पर भी चलाए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन

कंपनी के सीओओ ने क्या कहा

3 of 7
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै मोटर इंडिया के सीओओ तरूण गर्ग ने कहा कि एक कस्टमर सेंटिंग ऑर्गनाइजेशन के तौर पर हमने हमेशा अपने कस्टमर्स के लिए एग्जेम्प्लरी मोबिलिटी एक्सपीरियंस देने की कोशिश की है। हुंडई की पूरी एसयूवी रेंज पर हमारे MY’23 अपडेट की शुरुआत के साथ, हमने और ज्यादा बेहतर पैकेज देने की कोशिश की है जिसमें सेफ्टी, सुविधा और परफॉर्मेंस शामिल है। इसके अलावा हम सरकार के निर्देश के साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे पावरट्रेन आरडीई के मुताबिक हों और ई20 ईंधन के लिए तैयार हों। इस तरह इन नए अपडेट के साथ, ह्यूंदै की MY'23 एसयूवी वेन्यू, क्रेटा और अल्काजार हमारे ग्राहकों के लिए हाई वैल्यू प्रोपोजिशन ऑफर करेंगी।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क

सेफ्टी फीचर्स हुए अपग्रेड

4 of 7
For Reference Only - फोटो : hyundai india
कंपनी की ओर से तीनों एसयूवी के सेफ्टी फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। साल 2023 में कंपनी ने क्रेटा में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के तौर पर छह एयरबैग ऑफर कर रही है, जिनमें ड्राइवर, पैसेंजर के अलावा साइड और कर्टेन एयरबैग शामिल हैं। इसके अलावा नई क्रेटा में ईएससी, वीएसएम, एचएसी, रियर डिस्क ब्रेक, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और सीटबेल्ट हाइट एडजस्टमेंट को शामिल किया गया है। वहीं वेन्यू में स्टैंडर्ड तौर पर चार एयरबैग के साथ क्रेटा में दिए गए अन्य सेफ्टी फीचर्स को भी शामिल किया है।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
विज्ञापन

मिले ये नए फीचर

5 of 7
हुंडई क्रेटा - फोटो : Hyundai
सेफ्टी को बढ़ाने के साथ ही कंपनी ने अपनी एसयूवी रेंज में कुछ नए फीचर्स को भी जोड़ा है। इन फीचर्स में आइडल स्टॉप एंड गो फीचर से भी शामिल है। स्मार्ट आईएसजी सिस्टम से ना सिर्फ सुविधा बढ़ती है बल्कि स्टॉप एंड गो ड्राइविंग कंडीशंस के दौरान फ्यूल एफिशियंसी को भी बढ़ाया गया है। इसके अलावा क्रेटा में अब 60:40 स्प्लिट रियर सीट के साथ अपडेट गया है।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन

इंजन में भी हुआ बदलाव

6 of 7
For Reference Only - फोटो : hyundai india
सेफ्टी फीचर्स के साथ ही नए फीचर्स को जोड़ने के अलावा कंपनी ने एसयूवी रेंज में ऑफर किए जाने वाले इंजन में भी बदलाव किया है। वेन्यू को अब वीजीटी टेक्नोलॉजी के साथ नए और ताकतवर 1.5 लीटर के यू2 सीआडीआई डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। इस इंजन से एसयूवी को 116 पीएस की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की 2023 एसयूवी रेंज को और ज्यादा पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए ईथेनॉल-20 के लिए तैयार किया गया है जो रियल ड्राइविंग एमिशंस के अनुरूप हैं।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

कब से मिलेंगी नई एसयूवी

7 of 7
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
कंपनी की ओर से इस बात की जानकारी भी मिली है कि नए फीचर्स, सेफ्टी फीचर्स और आरडीई इंजन वाली एसयूवी को जल्द ही डीलरशिप तक पहुंचाया जाएगा। आने वाले 15 से 20 दिनों तक ग्राहकों के लिए अपडेटिड वेन्यू, क्रेटा और अल्काजार जैसी एसयूवी उपलब्ध हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें