फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: मुश्किल नहीं है पुरानी कार को ऑनलाइन बेचना, इन 5 टिप्स को दिमाग में रखें

Thu, 25 Apr 2024 01:44 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आजकल आसानी से पुरानी कार को ऑनलाइन बेचा जा सकता है। जी हां, अगर आप नहीं जानते हैं तो इस खबर में जानिए पुरानी कार ऑनलाइन बेचने के लिए आपको किन टिप्स को फॉलो करना है। 
विज्ञापन
Car Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कार का बाजार लगातार बढ़ रहा है। इसकी पीछे एक बड़ी वजह है कि काफी लोग सार्वजनिक परिवहन की जगह अपनी पर्सनल वाहन का इस्तेमाल करना चाहते हैं। ऐसे में नई कार के लिए अक्सर लोग कार निर्माताओं की वेबसाइट पर चल जाते हैं। मगर जब कार बेचने हो तो लोगों को समझ नहीं आता है कि अब कैसे ये काम करें। अगर आप अपनी पुरानी कार को बेचने की योजना बना रहे हैं तो ऑनलाइन माध्यम से अपनी पुरानी कार को आसानी से बेच सकते हैं। आगे जानिए क्या है इसकी पूरी डिटेल।

विज्ञापन

कार की कीमत तय करें

पुरानी कार बेचने के लिए आज भी सबसे जरूरी फैक्टर कार की कीमत है। ऐसे में आपको पुरानी कार की एवरेज कीमत तय करनी चाहिए। अगर आप अपनी पुरानी कार की कीमत ज्यादा रखते हैं तो हो सकता है कि कई कस्टमर्स  आपकी कार को नहीं देखेंगे। हालांकि पुरानी कार की कीमत निर्धारित करने के लिए कार की कंडीशन, उसका प्रोडक्शन साल, पेंट-कलर्स और कई चीजों को देखा जाता है। 

अपलोड करें साफ फोटो

ऑनलाइन तरीके से पुरानी कार को बेचने के लिए ये जरूरी है कि आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कार की कुछ साफ फोटो साझा करें। फोटो अपलोड करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी फोटो में कार का कोई भी हिस्सा छुपना नहीं चाहिए। कार का एक्सटीरियर और इंटीरियर एकदम साफ तरीके से नजर आना चाहिए। 

कार की जानकारी दें

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कार बेचने के दौरान पुरानी कार की थोड़ी सी जानकारी जरूर दें। ऐसा करने से प्लेटफॉर्म पर आने वाले ग्राहक आपकी कार की तरफ अधिक आकर्षित होंगे। इन जानकारियों में आप कार का मॉडल नंबर, उसके प्रोडक्शन साल की जानकारी, कलर और कार की सर्विस हिस्ट्री की जानकारी दे सकते हैं। 

एड पोस्ट करें

ऑनलाइन साइट पर पुरानी कार बेचने के लिए एक बात जो काफी जरूरी है कि काफी लोग वेबसाइट पर कार का एड पोस्ट नहीं करते हैं। ऐसे में यूजर्स को कार की सही कीमत देने वाला खरीदार नहीं मिलता है। 
विज्ञापन

पोस्ट की अपडेट रखें

इसके अलावा अंत में कई बार देखा गया है कि कई यूजर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पुरानी कार की पोस्ट अपलोड करने के बाद उसकी अपडेट पर नजर नहीं रखते हैं। ऐसा करने से कई बार अच्छे ग्राहक हाथ से निकल जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें