फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PayTm FASTag: कार की विंडशील्ड से पेटीएम फास्टैग स्टिकर कैसे हटाएं? अपनाएं ये तरीके, आसानी से हो जाएगा काम

Tue, 19 Mar 2024 04:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार की विंडशील्ड से पुराने FASTag स्टिकर को हटाना है? यहां हम आपको कुछ उपाय और उपकरणों के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल वाहनों से पुराने फास्टैग स्टिकर को हटाने की मुश्किल और 'चिपचिपी' प्रक्रिया से बचने के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
PayTm FASTag - फोटो : PayTm
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे भारत में Paytm FASTag (पेटीएम फास्टैग) यूजर्स अलग खाते में शिफ्ट करने की प्रक्रिया में हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने फास्टैग जारी करने के लिए अधिकृत बैंकों की सूची से पेटीएम पेमेंट्स बैंक को हटा दिया है। यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इस महीने से पेटीएम वॉलेट और फास्टैग में टॉप-अप पर रोक लगाने के बाद आया। इन फैसलों ने लगभग दो करोड़ पेटीएम ग्राहकों को अपने फास्टैग खाते बदलने और एक नया फास्टैग खरीदने के लिए मजबूर कर दिया है। हालांकि, पूरी प्रक्रिया में एक कदम जो सभी के लिए काफी पेचीदा रहा है, वह है कार की विंडशील्ड से पुराने FASTag स्टिकर को हटाना। यहां हम आपको कुछ उपाय और उपकरणों के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल वाहनों से पुराने फास्टैग स्टिकर को हटाने की मुश्किल और 'चिपचिपी' प्रक्रिया से बचने के लिए किया जा सकता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Paytm FASTag: आपका पेटीएम फास्टैग खाता बंद हुआ या नहीं? जानें इसे चेक करने का तरीका

कार की विंडशील्ड से फास्टैग कैसे निकालें: जानें पूरा प्रोसेस

सभी बैंकों द्वारा जारी किए गए फास्टैग मजबूत गोंद वाले होते हैं। जो जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से निकालना मुश्किल बना देते हैं। ऐसी चिपचिपी सामग्री को हटाने के लिए, ऐसी कई चीजें हैं जिनकी जरूरत पड़ती है।

पहले चरण में FASTag के गोंद को कमजोर करना होता है। यह बर्फ या ब्लोअर का इस्तेमाल करके किया जा सकता है। गर्म सतह आमतौर पर कांच से जुड़े स्टिकर की चिपचिपाहट को कमजोर कर देती है। एक आइस पैक भी काम कर सकता है। 

यह भी पढ़ें: PayTm FASTag: पेटीएम फास्टैग की समयसीमा खत्म, यूजर्स को अकाउंट बंद करने में हो रही परेशानी

दूसरा चरण FASTag को सावधानीपूर्वक निकालना शुरू करना है। इसकी शुरुआत करने के लिए, सतह को गीला करने के लिए कार शैम्पू लगाना होगा। फिर FASTag को छीलने के लिए लंबे नाखून या रेजर ब्लेड का इस्तेमाल करें। स्क्रीन पर खरोंच के निशान लगाने से बचने के लिए रेजर का हल्के हाथ से इस्तेमाल करने की जरूरत है। यह प्रक्रिया FASTag स्टिकर के ज्यादातर हिस्से को छीलने में मदद करेगी। लेकिन कुछ हिस्से छूट जाते हैं।

पुराने FASTag के किसी भी दाग को पूरी तरह से हटाने के लिए, WD-40 नाम के एक सॉल्यूशन (घोल) का इस्तेमाल किया जा सकता है। जो किसी भी कार की मरम्मत और रखरखाव के दुकानों या ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर आसानी से उपलब्ध है। यदि इसके लिए पैसे खर्च करने का मन नहीं है, तो इसके लिए घरेलू उपाय के तौर पर सफेद सिरके (विनेगर) का इस्तेमाल कर सकते हैं। WD-40 घोल को स्टिकर के अवशेषों पर छिड़का जा सकता है। और माइक्रोफाइबर कपड़े की मदद से इसे साफ करने से पहले कम से कम 10 मिनट के लिए घोल को रहने दें। हालांकि, अगर सफेद सिरके के घोल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो दाग को प्रभावी ढंग से हटाने में मदद करने से पहले, कम से कम 30 मिनट तक इंतजार करना होगा।

नया FASTag कैसे खरीदें और एक्टिव करें?

नया FASTag खरीदना एक बहुत ही सरल प्रक्रिया है जिसे ऑनलाइन किया जा सकता है। NHAI ने उन बैंकों की सूची जारी की है जो FASTag जारी करने के लिए अधिकृत हैं। बैंकों की पूरी सूची देखने के लिए, कोई भी npci.org वेबसाइट देख सकता है जो हर बैंक के लिए अलग-अलग लिंक प्रदान करती है। इनका इस्तेमाल करके एक नया फास्टैग खरीदा जा सकता है। दूसरा तरीका अपने स्मार्टफोन पर My FASTag ऐप डाउनलोड करना है। यह ऐप NHAI द्वारा अधिकृत बैंकों से नए FASTag खरीदने का ऑप्शन देता है।

एक बार एक नया FASTag खरीद लिया जाता है और घर पर डिलीवर हो जाता है, तो इसे इस्तेमाल करने के लिए इसे एक्टिव करना पड़ता है। ऐसा करने के लिए My FASTag ऐप पर एक्टिवेट FASTag ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जहां से FASTag खरीदा गया था, उस बैंक को चुनने के बाद, फास्टैग को एक्टिवेट करने के लिए आईडी साझा करनी होगी या क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। एक बार यह हो जाने पर, यह पंजीकरण संख्या और बैंक डिटेल्स जैसे वाहन डिटेल्स भी मांगेगा। खाते से लिंक करने के लिए उसी बैंक को चुनना होगा जिसने नया FASTag जारी किया था।
विज्ञापन

नया FASTag खरीदने का एक अन्य तरीका भी है तो काफी तेज है। आप पूरे भारत में NHAI हाईवे पर ज्यादातर टोल प्लाजा, पेट्रोल पंपों के साथ-साथ आरटीओ पर इसे ले सकते हैं। My FASTag ऐप का इस्तेमाल करके नजदीकी लोकेशन का पता लगाना आसान है। बूथ पर वाहन के पंजीकरण डिटेल्स, आईडी प्रमाण साझा करें और तुरंत नया FASTag हासिल करने के लिए पैसों का भुगतान करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें