फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: बारिश के दौरान कार के शीशों पर जम जाती है धुंध? इस ट्रिक से एक मिनट में दूर हो जाएगी परेशानी

Sun, 28 Jul 2024 06:01 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बारिश के दौरान अक्सर कार के शीशों पर धुंध जम जाती है। ऐसे में कार चलाने में ड्राइवर को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपकी परेशानी यहां पर दूर हो सकती है। जानिए धुंध को किस तरह से हटाना है।
विज्ञापन
Car Care Tips - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में गर्मी के सितम से थोड़ी राहत मिल चुकी है। कई राज्यों में मानसून की बारिश ने जोरदार तरीके के साथ दस्तक दी है। मानसून की बारिश से जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। वहीं, कार चालकों की समस्या इस मौसम में बढ़ जाती है। अगर आप नहीं समझें तो आपको बता दें कि बारिश के दौरान अक्सर कार के शीशों और विंडशील्ड पर धुंध आ जाती है। इस धुंध की वजह से कार चालकों को आगे देखने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में इस दिक्कत से किस तरह से छुटकारा पाया जाए, अगर आप इसकी जानकारी नहीं रखते हैं तो चलिए जानते हैं क्या है इसकी पूरी डिटेल। 

विज्ञापन

कार के शीशों पर जमती है धुंध

बारिश के दौरान कार के अंदर के शीशों पर धुंध जम जाती है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी का सामना करते हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इस परेशानी को सिर्फ एक मिनट में दूर किया जा सकता है। 

मानसून की बारिश में अगर कार के अंदर शीशों पर धुंध जम जाती है तो फौरन कार के एसी को ऑन कर दें, क्योंकि यह समस्या अधिकतर ज्यादा नमी की वजह से होती है, जब वातावरण में उमस का स्तर काफी अधिक होता है तो कार चालक को इस परेशानी से गुजरना पड़ता है। कार के शीशों पर जमी धुंध को अगर आप किसी साफ और हल्के कपड़े से भी साफ करते हैं तो भी शीशों पर निशान रह जाते हैं। ऐसे में कार का एसी इसमें अहम भूमिका निभा सकता है। कार एसी को ऑन करके एसी के वेंट्स को खिड़कियों की तरफ घुमा दें, इसके बाद एसी से निकलने वाली सूखी एयर और ठंडी कूलिंग शीशों पर जमी हुई धुंध को हटा देगी। 

इस स्थिति में करें यह काम

बारिश के दौरान अगर कार के विंडशील्ड और खिड़कियों के बाहरी हिस्से पर धुंध आ जाती है तो आपको एक छोटा सा काम करना है। इस परेशानी को दूर करने के लिए कार के एसी की जगह पर ब्लोअर को शूरू करने के बाद वेंट्स को शीशों की ओर मोड़ दें, ऐसे में जैसे ही कांच गर्म हो जाएगा तो धुंध आसानी से हट जाएगी।
विज्ञापन

इसकी भी ले सकते हैं मदद

इसके अलावा अगर आप बारिश के दौरान विंडशील्ड और कार की खिड़कियों पर धुंध जमने से बहुत ज्यादा परेशान हैं तो आप एक और काम कर सकते हैं। दरअसल, बाजार में शीशों से धुंध हटाने के लिए एक अलग तरह का सॉल्यूशन आता है, ऐसे में इसकी मदद से आसानी से धुंध को दूर किया जा सकता है। मगर कई बार देखा गया है कि बारिश के समय पर इसकी परत हट जाती है. ऐसे में धुंध हटाने के लिए कार के एसी की मदद लेनी पड़ती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें