बरसात के दौरान अगर आप कार को किसी अंधेरे वाली जगह पर पार्क करते हैं तो इस गलती को सुधारने की जरूरत है। दरअसल, अगर कार अंधेरे वाली जगह पर खड़ी होती है तो चूहे बरसात से बचने के लिए उसमें घुस सकते हैं। बारिश से बचने के लिए चूहे कार को एक शेल्टर की तरह इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कोशिश करें कार को रोशनी वाली जगह पर पार्क करें।
अगर बारिश के दौरान कार में चूहे घुस जाते हैं तो इस परेशानी से बचने के लिए ध्यान रखें कि कार में किसी भी तरह के खाने-पीने की आइटम को न रखें। दरअसल, खाने-पीने की आइटम की गंध से चूहे आकर्षित होते हैं। साथ ही बारिश के दौरान चूहे किसी जगह की तलाश करते हैं, ऐसे में कार एक बेहतर विकल्प होती है।
बरसात के दौरान अगर आप कार में चूहों के आतंक से परेशान हैं तो इंजन के अंदर तंबाकू को छोड़ सकते हैं। ऐसा करने से चूहे कार के अंदर नहीं आएंगे। दरअसल, इसके पीछे का तर्क है कि तंबाकू में एक अजीब गंध होती है, जिसकी वजह से चूहे कार से दूर ही रहते हैं।
कार में बारिश के दौरान चूहे घुस जाते हैं तो इससे बचने के लिए किसी पालतू जानवर का सहारा ले सकते हैं। कार में डॉग या फिर बिल्ली को कुछ देर के लिए छोड़ सकते हैं। ऐसा करने से चूहों का आतंक कम हो जाएगा।