भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं
योग्यता
भारत में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने से पहले कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं। गियर वाले दोपहिया वाहन और प्राइवेट कार चलाने के लिए उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। अगर आप कमर्शियल वाहन (जैसे ट्रक, टैक्सी) का लाइसेंस लेना चाहते हैं, तो न्यूनतम उम्र 20 साल होनी चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले आपको Parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा और वहां Learner’s License (लर्नर्स लाइसेंस) के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद:
- ट्रैफिक नियमों और संकेतों से जुड़ा एक बेसिक टेस्ट देना होता है।
- पास होने के बाद लर्नर्स लाइसेंस 6 महीने के लिए वैध होता है।
- 30 दिनों के बाद आप परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Ford Bronco EV: फोर्ड ब्रोंको न्यू एनर्जी ईवी ग्लोबली हुई पेश, क्या ये इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत आएगी?
अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट (IDP) कैसे बनवाएँ
अगर आपके पास वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस है और आप विदेश यात्रा पर जा रहे हैं, तो आप International Driving Permit (इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट) के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन करते समय आपका भारतीय लाइसेंस वैध होना चाहिए।
ऑफलाइन प्रक्रिया (स्थानीय आरटीओ के जरिए)
- अपने लोकल आरटीओ ऑफिस जाएं
- फॉर्म 4A (IDP के लिए आवेदन फॉर्म) भरें
- वीजा और यात्रा टिकट जैसे दस्तावेज जमा करें
- किसी तरह का ड्राइविंग टेस्ट नहीं होता
यह भी पढ़ें - Porsche Taycan 4S Black Edition: पोर्शे ने भारत में लॉन्च की टेकन 4एस ब्लैक एडिशन, जानें कीमत और खूबियां