आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुलेटप्रूफ एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें कार को इतना सुरक्षित कर दिया जाता है कि ताकि उस पर हैंड ग्रेनेड से लेकर एके-47 का भी कोई असर न हो। किसी भी साधारण कार को बुलेटप्रूफ बनाने के लिए उसकी संरचना को पूरी तरह से बदलना पड़ता है। कार की बाहरी बॉडी को स्टील या किसी मजबूत मैटल से तैयार किया जाता है।
इसके साथ ही कार के दरवाजों को भी काफी ठोस किया जाता है, ताकि कार में बैठे लोगों को किसी तरह का नुकसान न हो। इसके बाद कार के फ्लोर से लेकर उसकी छत तक को भी काफी मजबूत बनाया जाता है। साथ ही विंडशील्ड और विंडो ग्लास को रेट्रोफिटिंग किया जाता है, ताकि इस पर कोई असर न हो। और इंटीरियर वायरिंग को भी बदला जाता है।
इसके अलावा कार के साधारण टायरों की जगह पर बुलेटप्रूफ कार में खास तरह के टायरों का इस्तेमाल होता है, ताकि टायर पंक्चर होने के बाद भी कार को आसानी से चलाया जा सकें। इतने सारे बदलाव के साथ कार का वजन भी बढ़ जाता है, ऐसे में कार के सस्पेंशन को खास तरीके से डिजाइन किया जाता है, जोकि इतने वजन को आसानी उठा लेता है।
एक साधारण कार को बुलेटप्रूफ बनाने में लगभग 5 से 40 लाख रुपये तक का खर्चा आता है। वहीं, किसी लग्जरी कार को बुलेटप्रूफ बनाना है तो उसमें तकरीबन 1 करोड़ रुपये तक का खर्च आ सकता है। हालांकि, कार को बुलेटप्रूफ बनाने के बाद उसकी माइलेज काफी कम हो जाती है।
बुलेटप्रूफ कार खरीदने के लिए या फिर किसी कार को बुलेटप्रूफ बनाने के लिए जिला अधिकारी, पुलिस एसपी और गृह मंत्रालय से मंजूरी लेनी होती है। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।