इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बैटरी जल्दी खराब होने का बड़ा कारण है, इसकी बैटरी को जरूरत से ज्यादा चार्ज करना। अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बैटरी लाइफ को बढ़ाना चाहते हैं तो कभी भी बैटरी पैक को ओवरचार्ज न करें। ये बैटरी के साथ-साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर की लाइफ पर भी बुरा असर डालता है। इसके अलावा कई बार आग लगने काकारण भी बनता है।
कई बार देखा गया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का अधिक इस्तेमाल करने से उनकी बैटरी गर्म हो जाती है। ऐसे में आपको गर्म बैटरी पैक को चार्ज करने से बचना चाहिए। इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ लंबी राइड के बाद उसे फौरन चार्जिंग पर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करके आप बैटरी पैक की क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करने के लिए काफी लोग नकली चार्जर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको हमेशा इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्जिंग स्टेशन पर एक सर्टिफाइड चार्जर से ही चार्ज करना है। ऐसा करके आप इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी और स्कूटर दोनों को सुरक्षित कर पाएंगे।
काफी लोग होते हैं, जो इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बिल्कुल खत्म होने के बाद उसे चार्ज करते हैं। इस वजह से बैटरी की परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ता है। आपको हमेशा इसका ख्याल रखना है कि बैटरी पैक कभी भी लास्ट नंबर पर न जाए। इलेक्ट्रिक स्कूटर की सुरक्षा के लिए ये काफी जरूरी है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर को लोग अक्सर फास्ट चार्जर से चार्ज करते हैं। इस वजह से बैटरी पैक जल्दी चार्ज तो हो जाता है। मगर बैटरी पर अधिक प्रेशर पड़ता है। इससे बैटरी लाइफ कम होती है और साथ ही रेंज पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।