फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Insurance: कार के लिए बेहद जरूरी है इंश्योरेंस, इस तरह खरीदे सही पॉलिसी, नहीं तो होगी परेशानी

Sat, 04 Mar 2023 11:51 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार के लिए जितनी जरूरी देखभाल होती है उतनी ही जरूरी इंश्योरेंस पॉलिसी होती है। अगर गलत पॉलिसी ले ली जाए तो जरूरत के समय परेशानी होती है। किस बातों को ध्यान में रखकर सही पॉलिसी ली जा सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

आमतौर पर कॉम्प्रिहेंसिव और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पॉलिसी ही कार के लिए होती है। लेकिन जब भी पॉलिसी को खरीदा या रिन्यू किया जाए तो कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। हम इस खबर में आपको ऐसे ही कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिनको ध्यान में रखकर आप अपनी कार के लिए सही और कम कीमत में पॉलिसी को खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

एक से ज्यादा कंपनियों से लें कोट

2 of 6
Car insurance - फोटो : अमर उजाला
अगर आप अपनी कार की इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यू करवाना चाहते हैं या फिर नई कार के लिए पॉलिसी ले रहे हैं तो किसी भी कंपनी की पॉलिसी को खरीदने से पहले आप एक से ज्यादा कंपनियों से पॉलिसी कोटेशन ले सकते हैं। इसके लिए किसी भी थर्ड पार्टी एप की मदद भी ली जा सकती है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन

मिलता है फर्क

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
हर बार पॉलिसी को रिन्यू करवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि सिर्फ एक ही कंपनी से पॉलिसी को रिन्यू करवाने से पहले दूसरे विकल्पों को देखने से आप अच्छी डील कम कीमत में ले सकते हैं। कई बार कार की वेल्यू और प्रीमियम में फर्क आ जाता है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

टर्म कंडीशन का रखें ध्यान

4 of 6
car insurance
किसी भी पॉलिसी को फाइनल करने से पहले उसके टर्म और कंडीशन को जरूर पढ़ना चाहिए। हमेशा उसी कंपनी की पॉलिसी को चुनना चाहिए, जो आपकी सभी जरूरतों को पूरा कर रही हो।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
विज्ञापन

सीएसआर करें चेक

5 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सीएसआर का मतलब क्लेम सेटलमेंट रेशो होता है। किसी भी कंपनी की पॉलिसी को फाइनल करने से पहले आपको यह भी चेक करना चाहिए कि वह कंपनी एक साल में कितने क्लेम सेटल कर चुकी है। जो कंपनी एक साल में ज्यादा से ज्यादा सीएसआर सेटल कर चुकी हो उसकी पॉलिसी को लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रिन्यू के समय ना दें गलत जानकारी

6 of 6
car insurance
कभी भी पॉलिसी को रिन्यू करवाते समय गलत जानकारी नहीं देनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो बाद में जरूरत पड़ने पर कंपनी आपको क्लेम देने से भी मना कर सकती है। कई लोग कार की इंश्योरेंस रिन्यू करवाते समय एनसीबी आदि की जानकारी गलत दे देते हैं, जिसका नुकसान बाद में होता है।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें