कई लोग सोचते हैं कि एक दिन में एक बार ही ट्रैफिक चालान कट सकता है। इस गलतफहमी में वे बार-बार नियम तोड़ते हैं और सोचते हैं कि एक बार तो चालान भर दिया है अब फिर उसी नियम के उल्लंघन के लिए दोबारा चालान नहीं भरना पड़ेगा।
आपको बता दें कि एक दिन में आपका कितनी बार चालान कट सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने किस तरह के ट्रैफिक नियम का उल्लंघन किया है। दरअसल, मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान अलग-अलग स्थितियों के अनुसार लागू होता है। आइये जानते हैं एक दिन में बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर कितनी बार चालान काटा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: कार का दरवाजा खोलते समय इस गलती से हो सकता है भयानक एक्सीडेंट, जानें क्या है सही तरीका
ऐसी गलती पर एक बार ही कटता है चालान
मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुछ नियम ऐसे हैं, जिनके उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस दिन में एक बार ही चालान कट सकती है। इनमें वो गलतियां शामिल होती हैं जिन्हें तुरंत ठीक नहीं किया जा सकता। जैसे कि अगर आपका चालान हेलमेट नहीं पहनने के कारण कटा है तो दिन में एक बार चालान कटने के बाद उसी गलती के लिए कोई दूसरी ट्रैफिक पुलिस चालान नहीं काट सकती। इसमें बिना हेलमेट के बाइक चलाने के अलावा लाइसेंस, बीमा या प्रदूषण नियंत्रण दस्तावेजों का अवधिपार होने जैसे उल्लंघन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: इंडियन मार्केट की पांच ऐसी बाइक जिन्हें लोग कहते हैं लीजेंड, दशकों बाद भी कम नहीं हुआ जलवा
इन गलतियों के लिए कई बार कट सकता है चालान
हालांकि, कुछ ऐसी गलतियां भी हैं जिन्हें आप एक दिन में जितनी बार दोहराएंगे उतनी बार आपका चालान कटेगा। जैसे कि अगर आप सड़क पर बार-बार स्पीड लिमिट पार करते हुए पकड़े जाते हैं तो हर बार चालान कट सकता है। इसके अलावा फोन पर बात करते हुए ड्राइव करने पर और सीट बेल्ट न पहनने पर भी आप एक दिन में जितनी बार पकड़े जाएंगे उतनी बार आपका चालान काटेगा। कानून की नजर में ये जानबूझकर की गई गलतियां होती हैं जन्हें तुरंत सुधारा जा सकता है।