महिंद्रा की ओर से हाल में ही नई थार 4X2 को लॉन्च किया गया है। नई थार पुरानी के मुकाबले कैसी है। इसमें क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसकी क्या कीमत है। आइए जानते हैं।
एसयूवी बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी महिंद्रा की ओर से हाल में ही नई थार को पेश किया गया है। कंपनी ने इसे 4X2 वैरिएंट के साथ पेश किया है। इससे पहले यह 4X4 के साथ ही मिलती थी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि महिंद्रा की नई थार कैसी है और इसमें कंपनी ने पुरानी थार के मुकाबले क्या अलग किया है।
विज्ञापन
लुक्स में है एक जैसी
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
अगर आप नई और पुरानी थार के लुक्स की बात करेंगे तो इसमें आपको किसी भी तरह का खास बदलाव देखने को नहीं मिलता है। अगर दोनों को एक साथ खड़ा किया जाए तो इनमें फर्क करना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप इन्हें साइड से देखें तो ही आपको पता चल पाएगा कि कौन सी थार नई है और कौन सी पुरानी है। पुरानी थार की साइड में कंपनी 4X4 की बैजिंग देती है लेकिन नई थार में 4X2 में बैजिंग नहीं मिलती। इसी बैजिंग की मदद से ही नई और पुरानी थार के बीच फर्क का पता चलता है।
दोनों एसयूवी के एक्सटीरियर की बात करें तो नई और पुरानी थार में एक ही लोगो, ग्रिल, ग्राउंड क्लियरेंस, 18 इंच के ही अलॉय व्हील्स, ऑल टेरेन टायर्स आदि मिलते हैं। इसके इंटीरियर की बात करें तो 4X4 थार में गियर शिफ्ट लीवर मिलता है। जबकि नई रियर व्हील ड्राइव थार में क्यूबी होल मिलता है। जबकि टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, कंट्रोल्स, एयरकॉन वेंट दोनों ही वैरिएंट्स में एक जैसे हैं।
नई थार के लॉन्च के समय ही इस बात की जानकारी दी गई थी कि रियर व्हील ड्राइव वाली नई थार किसके लिए बेहतर होगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रेसिडेंट, ऑटोमोटिव डिवीजन, वीजय नाकरा ने लॉन्च के समय ही बताया था कि, "नए RWD वैरिएंट की पेशकश करके, हमने इसे उन लोगों के लिए और ज्यादा सुलभ बना दिया है जो 'थार लाइफ' जीना चाहते थे, जबकि 4WD वैरिएंट में मिलने वाले एडिशन को वास्तविक ऑफ-रोडर्स को खुश करने के लिए डिजाइन किया गया है। हमें विश्वास है कि थार की नई रेंज असंभव का पता लगाने के लिए रोमांच को और बढ़ाएगी और थार लाइफस्टाइल में नए उत्साही लोगों को जोड़ेगी।"