फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2023: जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये पांच इलेक्ट्रिक कारें, ऑटो एक्सपो में कर सकेंगे इनका दीदार

Tue, 10 Jan 2023 02:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Renault Symbioz - फोटो : For Reference Only
इलेक्ट्रिक कारें लोकप्रियता भारतीय बाजार में धीरे-धीरे ही सही लेकिन लगातार बढ़ रही है। जैसे-जैसे ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हो रहा है लोगों में ईवी रेंज को लेकर चिंता कम हो रही है। अगर कोई व्यक्ति नया इलेक्ट्रिक वाहन नहीं खरीद रहा है, तो इस बात की काफी संभावना है कि वह नया वाहन खरीदने से पहले इस पर विचार कर सकता है। मास-मार्केट प्लेयर्स से लेकर लग्जरी कार निर्माता तक, बहुत सारे ब्रांड ईवी ब्रांडवैगन में शामिल हो रहे हैं। अभी तक, Tata Motors (टाटा मोटर्स) भारत में ईवी की दौड़ में सबसे आगे है क्योंकि उनके इलेक्ट्रिक वाहनों का लाइन-अप सबसे बड़ा है।

ऑटो एक्सपो शुरू होने ही वाला है, कई निर्माता अपने नए इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रदर्शित करने के लिए इस बड़े ऑटोमोटिव शो का फायदा उठाएंगे। यहां हम आपको 5 इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में बता रहे हैं जिसे आप Auto Expo 2023 (ऑटो एक्सपो 2023) में देखने की उम्मीद कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
Tata Punch EV
Nexon EV भारतीय बाजार में काफी कामयाब रही है। इसके बाद Tigor EV और Tiago EV को भारतीय बाजार में पेश किया गया था। हालांकि, टाटा कार प्रेमी कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी पंच के इलेक्ट्रिक वर्जन का का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टाटा मोटर्स ऑटो एक्सपो 2023 में Punch EV (पंच ईवी) को पेश करेगी। 
विज्ञापन

3 of 11
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
Tata Punch के इलेक्ट्रिक अवतार को जेनरेशन 2 (सिग्मा) प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाएगा, जो मूल रूप से ALFA आर्किटेक्चर का बेहद मॉडिफाइड वर्जन है। इस प्लेटफॉर्म को इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट करने के लिए ऑप्टिमाइज किया जाएगा, क्योंकि बड़े बैटरी पैक को शामिल करने के लिए एक सपाट फर्श बनाने के लिए ट्रांसमिशन टनल को हटा दिया जाएगा। इसे दो बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है - टिगोर ईवी से लिया गया 26kWh और नेक्सन ईवी से लिया गया 30.2kWh. Tata Punch EV में 300 किमी से ज्यादा की रेंज मिलने की संभावना है। पंच ईवी के 2023 के आखिर से पहले बिक्री शुरू की जाने की उम्मीद है। 

4 of 11
Air EV - फोटो : Wuling
MG Air EV
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया)  ZS EV की कामयाबी के बाद भारतीय बाजार के लिए एक नए इलेक्ट्रिक वाहन पर काम कर रही है। यह एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल है जिसे खास तौर पर शहर की ड्राइविंग जरूरतों के लिए बनाया गया है। कंपनी 2023 की शुरुआत में इस इलेक्ट्रिक वाहन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह Wuling Air EV (वूलिंग एयर ईवी) पर आधारित है। 
विज्ञापन

5 of 11
Wuling Air EV is official ride at G20 Summit in Indonesia - फोटो : For Reference Only
इस कार को हाल ही में इंडोनेशिया में हुए G20 शिखर सम्मेलन में देखा गया था, जहां आधिकारिक परिवहन वाहन के रूप में Wuling Air EV का इस्तेमाल किया गया था। इसकी लंबाई लगभग 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm और ऊंचाई 1,631 mm और व्हीलबेस 2,010 mm होने की उम्मीद है। इसका मुकाबला Tata Tiago EV से होगा। 
विज्ञापन

6 of 11
Wuling Air EV - फोटो : For Reference Only
बैटरी पावर
Wuling Air EV दो बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है, जिसमें एक 17.3 kWh यूनिट और एक बड़ी 26.7 kWh यूनिट शामिल है। वूलिंग का दावा है कि छोटी बैटरी 200 किमी तक की रेंज देती है जबकि बड़ी बैटरी 300 किमी तक की रेंज प्रदान करती है। दोनों बैटरी पैक में रियर एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है जो 41 PS का पावर जेनरेट करता है। 
विज्ञापन

7 of 11
Kia EV9 Concept Electric SUV - फोटो : Kia
Kia EV9 Concept
Kia India (किआ इंडिया) ऑटो एक्सपो 2023 में EV9 Concept (ईवी9 कॉन्सेप्ट) से पर्दा उठाएगी। EV9 इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट SUV का प्रोडक्शन-स्पेक वर्जन जल्द ही वैश्विक बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी क्योंकि इलेक्ट्रिक एसयूवी के टेस्टिंग मॉडल को विदेशी बाजारों में कई बार देखा गया है। 

8 of 11
Kia EV9 Concept Electric SUV - फोटो : Kia
Kia EV9 इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट को पहली बार 2021 लॉस एंजिल्स मोटर शो में प्रदर्शित किया गया था। इस कार की 2023 के आखिर तक वैश्विक स्तर पर उत्पादन शुरू होने की संभावना है। EV9 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में Kia की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक वाहन होगी। हालांकि इस बात की संभावना बहुत कम है कि EV9 जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। 

9 of 11
Hyundai Ioniq 5 EV - फोटो : Hyundai
Hyundai Ioniq 5
Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक चार-पहिया वाहन लॉन्च करने वाली पहली वाहन निर्माता कंपनी थी। कंपनी ने कोना इलेक्ट्रिक के साथ ईवी स्पेस में एंट्री की थी, लेकिन इसे कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी। हालांकि, अब निर्माता अपने प्रमुख वाहन के रूप में Ioniq 5 को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगा। 

10 of 11
Hyundai Ioniq 5 EV - फोटो : Hyundai
इंडिया-स्पेक Hyundai Ioniq 5 (ह्यूंदै आयोनिक 5) को इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले पेश कर किया गया है और इसके लिए बुकिंग अब शुरू हो गई है। इसकी कीमतों की घोषणा ऑटो एक्सपो 2023 में की जाएगी। Ioniq 5 में 72.8 kWh का बैटरी पैक मिलता है और दावा किया जाता है कि यह एक बार फुल चार्ज करने पर 631 किमी की रेंज देगी। Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 50 लाख रुपये से कम हो सकती है। 
विज्ञापन

11 of 11
Maruti Futuro E Concept - फोटो : अमर उजाला
Maruti Suzuki EV SUV
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ईवी स्पेस में आने में देरी हो सकती है, लेकिन उन्होंने आखिरकार एलान कर दिया है कि वे ऑटो एक्सपो 2023 में एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट कार को पेश करेंगे। इसके एक इलेक्ट्रिक स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित होने की उम्मीद है। इसका प्रॉडक्शन-स्पेक वर्जन के साल 2025 तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें