फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diesel Cars Price: डीजल कारों पर अगर 10 फीसदी टैक्स लगा तो आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर? जानें

Tue, 12 Sep 2023 03:47 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री के बयान के बाद अगर डीजल इंजन वाले वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी होती है। तो देश में किस सेगमेंट की डीजल गाड़ियों की कीमत पर कितना फर्क आएगा।
 
विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डीजल इंजन के वाहनों से प्रदूषण को लेकर पहले कहा था कि वे वित्त मंत्री से अनुरोध करेंगे कि डीजल इंजन से चलने वाले वाहनों पर अतिरिक्त 10 फीसदी जीएसटी को लगाया जाए। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। इस खबर में हम आपको यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर भविष्य में कभी डीजल इंजन वाले वाहनों पर अतिरिक्त टैक्स लगाया जाता है, तो मौजूदा दरों के हिसाब से डीजल कारों को खरीदना कितना महंगा हो सकता है? 
विज्ञापन

2 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा था?
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर देश में डीजल इंजन का उपयोग कम नहीं होता तो वे वित्त मंत्री से अनुरोध करेंगे कि डीजल इंजन से चलने वाले वाहनों पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगाया जाए।
विज्ञापन

3 of 8
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
शुरू हुई चर्चा
केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि पहले से ही महंगी होती गाड़ियों में अगर अतिरिक्त 10 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा, तो इनकी कीमत कितनी बढ़ सकती है। साथ ही किस सेगमेंट की गाड़ियों पर इसका कितना असर होगा।

4 of 8
टाटा नेक्सन - फोटो : tata motors
10 लाख तक की डीजल गाड़ियां होंगी इतनी महंगी
ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट अमित खरे के मुताबिक, अगर सरकार की ओर से अगर इस तरह का फैसला किया जाता है तो इससे 10 लाख रुपये तक मिलने वाली डीजल गाड़ियों की कीमत में करीब एक लाख रुपये तक बढ़ जाएंगे। मौजूदा समय में इस सेगमेंट में पेट्रोल के मुकाबले डीजल कार करीब पौने दो लाख रुपये ऑन रोड कंडीशन में महंगी है।
विज्ञापन

5 of 8
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
10 से लाख 20 लाख रुपये
अगर 10 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक की गाड़ियों की मांग भारत में काफी ज्यादा है। अगर सरकार डीजल इंजन वाली गाड़ियों की कीमत में अतिरिक्त टैक्स जोड़ती है तो इस रेंज में करीब 1.5 लाख रुपये तक का फर्क आ सकता है।
विज्ञापन

6 of 8
टाटा सफारी - फोटो : tata motors
20 लाख रुपये से 30 लाख रुपये
इसके बाद जिस सेगमेंट में सबसे ज्यादा गाड़ियों को खरीदा जाता है। उनमें 20 लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक का सेगमेंट है। इस सेगमेंट की डीजल कारों की कीमत में करीब तीन लाख रुपये तक का फर्क आ सकता है।
विज्ञापन

7 of 8
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
30 लाख से ऊपर की कीमत
30 लाख या उससे ज्यादा की कीमत की डीजल कार खरीदने पर करीब 70 हजार से 80 हजार का फर्क आ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेगमेंट में कारों की बिक्री करने वाली कई कंपनियों की कुछ कारों के डीजल वर्जन पेट्रोल वर्जन के मुकाबले सस्ते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
Mercedes-Benz E-Class 2024 - फोटो : Mercedes-Benz
डीजल वाहन की उपयोगिता
देश में आमतौर पर यह धारणा थी कि अगर आप महीने में दो से ढाई हजार किलोमीटर तक कार को चलाते हैं तभी डीजल इंजन वाली कार को खरीदना आपके लिए फायदेमंद होता था। लेकिन अगर आज की स्थिति में आप डीजल इंजन वाली कार को खरीदना चाहते हैं तो ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट अमित खरे के मुताबिक आप महीने में तीन या साढ़े तीन हजार किलोमीटर या उससे ज्यादा कार चलाते हैं, तभी आपके लिए डीजल इंजन वाली कार बेहतर साबित हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें