फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Mileage: क्रूज कंट्रोल से बढ़ सकती है कार की माइलेज, फायदे के लिए इन पांच बातों को दिमाग में रखें

Sun, 15 Sep 2024 06:50 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार की कम माइलेज से जूझ रहे हैं तो इस आर्टिकल से फायदा मिल सकता है। अगर कार में क्रूज कंट्रोल की सुविधा दी गई है तो चलिए नीचे जानिए कैसे आसानी से गाड़ी की माइलेज बढ़ाई जा सकती है। 
विज्ञापन
Car Mileage - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के ज्यादातर कार चालकों को एक बड़ी शिकायत रहती है। कार की माइलेज बेहद कम है, अगर आप भी कार की गिरती माइलेज से परेशान हैं तो आज आपको यहां से बढ़िया जानकारी मिल सकती है। कार की माइलेज कम होने के कई सारे कारण हो सकते हैं। ऐसे ही कार माइलेज बढ़ाने में कई सारे फैक्टर्स अपनी भूमिका निभाते हैं। हालांकि, हर कार चलाने वाले को इस बारे में सही से जानकारी नहीं होती है। अगर कार में एडवांस फीचर्स जैसे- क्रूज कंट्रोल दिया गया है तो फिर समझो कि आपकी परेशानी दूर होने वाली है। जी हां, क्रूज कंट्रोल फीचर के जरिए गाड़ी की माइलेज बढ़ाई जा सकती है। 

विज्ञापन

गति रखता है स्थिर

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अगर कार में क्रूज कंट्रोल फीचर दिया गया है तो यह कार की स्पीड को स्थिर रखता है। इस वजह से गाड़ी के इंजन पर बार-बार अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है। ऐसे में कार कम फ्यूल खर्च करती है और माइलेज बेहतर होती है। 

फ्यूल की खपत पर नियंत्रण

कार में क्रूज कंट्रोल फीचर होने पर आसानी से लंबी ड्राइव पर जाया जा सकता है। दरअसल, यह फीचर कार में फ्यूल की खपत को नियंत्रित करता है। इस वजह से एक बार फ्यूल टंकी में डाला गया ईंधन लंबे समय तक आसानी से चल सकता है और इंजन पर कम दबाव पड़ता है। 

बार-बार एक्सलेरेट करने की जरूरत नहीं

कार में अगर क्रूज कंट्रोल फीचर दिया गया है तो इसकी मदद से गाड़ी की स्पीड ऑटोमैटिक बढ़ और घट सकती है। साथ ही कार की गति बढ़ाने के लिए ड्राइवर को बार-बार एक्सलेरेटर पर पैर नहीं रखना पड़ता है। ऐसे में ड्राइवर ज्यादा आराम के साथ गाड़ी चला पाता है। इसके साथ ही कार ओवरस्पीडिंग जैसी गलती भी नहीं करती है तो कार का फ्यूल सीमा में ही खर्च होता है और इससे माइलेज बढ़ती है। 

इको और हाइब्रिड मोड

अगर कार में क्रूज कंट्रोल फीचर है और इसके साथ गाड़ी में इको और हाइब्रिड मोड भी दिया गया है तो यह कार के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इन तीनों के मिल जाने से कार बेहतर तरीके से चलती है और फ्यूल की बचत होती है, जिससे माइलेज पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। 
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम में मददगार

कार में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल फीचर होने पर जाम की स्थिति में गाड़ी खुद ही अपनी गति बढ़ाती है और कम करती है। इस वजह से गाड़ी की फ्यूल एफिशियंसी भी बेहतर होती है। साथ ही अगर लंबे समय में इस फीचर का इस्तेमाल किया जाए तो पैसों की बचत होती है, क्योंकि गाड़ी फ्यूल की खपत कम करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें