बैटरी और ड्राइविंग रेंज
Honda WN7 को EV Fun Concept (ईवी फन कॉन्सेप्ट) पर बनाया गया है। जिसे पहली बार 2024 में मिलान के EICMA शो में दिखाया गया था। इसमें एक फिक्स्ड लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज पर 130 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देती है। इसकी चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी खास है- CCS2 फास्ट चार्जर से यह 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 30 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं घर पर फुल चार्जिंग में 3 घंटे से भी कम वक्त लगता है।
यह भी पढ़ें - E20 Petrol: निसान का भरोसा- E20 ईंधन से वारंटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा
यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: भारत में सड़क दुर्घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं? नितिन गडकरी ने समझाया कारण
मोटर पावर
होंडा का दावा है कि WN7 की पावर 600cc पेट्रोल बाइक के बराबर है। जबकि इसका टॉर्क 1000cc बाइक जितना दमदार है। यानी इसमें आपको तेज एक्सीलरेशन और स्मूद, नॉइज-फ्री राइडिंग का अनुभव मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Honda Amaze: होंडा अमेज कॉम्पैक्ट सेडान अब नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स
यह भी पढ़ें - Honda CBR1000RR-R Fireblade SP: होंडा ने अपनी फ्लैगशिप सुपरस्पोर्ट बाइक भारत में की लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स
डिजाइन और टेक्नोलॉजी का मेल
डिजाइन के मामले में यह बाइक काफी फ्यूचरिस्टिक है। इसमें मिनिमलिस्ट स्टांस, शार्प बॉडी लाइन्स और इलेक्ट्रिक स्टाइल का साफ असर दिखता है। बाइक के सेंटर में एक 5-इंच TFT स्क्रीन लगी है, जिसमें होंडा रोडसिंक सपोर्ट है। इसके जरिए राइडर को नेविगेशन, म्यूजिक और कॉल नोटिफिकेशन मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - Ola Roadster X+: ओला इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किया ओला रोडस्टर X+ का स्पेशल एडिशन, जानें क्या है खास
क्यों खास है WN7
Honda WN7 सिर्फ एक नई बाइक नहीं, बल्कि कंपनी के बड़े विजन की शुरुआत है। होंडा ने 2040 तक अपनी सभी मोटरसाइकिलों को कार्बन-न्यूट्रल बनाने और 2050 तक पूरी कंपनी को कार्बन-न्यूट्रल करने का वादा किया है।
कड़े होते उत्सर्जन नियमों और ईवी की बढ़ती डिमांड को देखते हुए यूरोप इस लॉन्च के लिए सबसे सही जगह है। इसके जरिए होंडा ये संदेश भी दे रहा है कि वह इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नए स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को सीधी टक्कर देने के लिए तैयार है। कंपनी ने साफ किया है कि 2024 उसका वैश्विक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल विस्तार का पहला साल है और आगे कई नए मॉडल लॉन्च होंगे। जिसमें कम्यूटर से लेकर परफॉर्मेंस बाइक तक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - BMW S 1000 R: बीएमडब्ल्यू की हाइपर-नेकेड रोडस्टर बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स