भारत में बना पहला रेयर अर्थ-फ्री मोटर
सिंपल एनर्जी अब देश की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने भारी मात्रा में रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर निर्भर हुए बिना इलेक्ट्रिक मोटर का व्यावसायिक उत्पादन (कॉमर्शियल प्रोडक्शन) शुरू कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह सफलता गहन रिसर्च और डेवलपमेंट (आरएंडडी) से मिली है। और अब उनकी 95 प्रतिशत से ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग पूरी तरह भारत में ही हो रही है।
यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: भारत में सड़क दुर्घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं? नितिन गडकरी ने समझाया कारण
Simple Energy rare earth free patented electric motor
- फोटो : Simple Energy
आत्मनिर्भरता पर जोर
कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर सुहास राजकुमार ने कहा, "ग्लोबल सप्लाई चेन और मटेरियल पर निर्भरता ने साफ कर दिया है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का भविष्य आत्मनिर्भरता पर ही टिकेगा। अब 'मेक इन इंडिया' सिर्फ एक सपना नहीं, बल्कि मजबूरी बन गई है।"
यह भी पढ़ें - Honda Amaze: होंडा अमेज कॉम्पैक्ट सेडान अब नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स
इन-हाउस टेक्नोलॉजी
राजकुमार ने आगे बताया कि यह पेटेंटेड टेक्नोलॉजी रेयर अर्थ मैग्नेट्स की जगह ऑप्टिमाइज्ड कंपाउंड्स का इस्तेमाल करती है। साथ ही इसमें खास एल्गोरिद्म हैं जो रियल-टाइम में हीट और टॉर्क को मैनेज करते हैं। चूंकि मोटर पूरी तरह इन-हाउस बनाई जा रही है, इसलिए आरएंडडी का समय काफी कम हो गया है। और कंपनी बहुत तेजी से एडवांस मोटर बाजार में उतार पा रही है।
यह भी पढ़ें - Ola Roadster X+: ओला इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किया ओला रोडस्टर X+ का स्पेशल एडिशन, जानें क्या है खास
होसुर फैक्ट्री में मैन्युफैक्चरिंग
यह नई इलेक्ट्रिक मोटर तमिलनाडु के होसुर में स्थित कंपनी की 2 लाख वर्ग फीट की हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में बनाई जा रही है। अभी तक ईवी मोटर्स के लिए रेयर अर्थ मैग्नेट्स को उत्तम माना जाता था। क्योंकि ये ज्यादा टॉर्क और कॉम्पैक्ट डिजाइन देते थे। लेकिन हाल ही में सप्लाई की दिक्कतों ने दिखा दिया कि अब लोकलाइजेशन बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें - Honda CBR1000RR-R Fireblade SP: होंडा ने अपनी फ्लैगशिप सुपरस्पोर्ट बाइक भारत में की लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स
कंपनी की आगे की योजनाएं
रेयर अर्थ-फ्री मोटर के अलावा सिंपल एनर्जी अपनी नई जेनरेशन 2 सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भी काम कर रही है। जो मौजूदा मॉडल से ज्यादा एडवांस होगी। इतना ही नहीं, कंपनी अगले 14-16 महीनों में अपना आईपीओ लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें - BMW S 1000 R: बीएमडब्ल्यू की हाइपर-नेकेड रोडस्टर बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स