फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Unicorn: होंडा ने प्रीमियम बाइक को अपडेट के साथ किया लॉन्च, मिल रही 10 साल की वारंटी, जानें डिटेल

Thu, 15 Jun 2023 10:38 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा मोटरसाइकिल की ओर से यूनिकॉर्न 160 को अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है। इस बाइक में क्या खूबियां दी गई हैं और इसकी नई कीमत क्या होगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : honda 2 wheelers
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की ओर से यूनिकॉर्न 2023 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इस प्रीमियम बाइक में क्या खूबियां दी गई हैं और इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन


लॉन्च हुई बाइक
जापानी दो पहिया वाहन निर्माता होंडा की ओर से भारत में नई बाइक को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से यूनिकॉर्न 160 को लाया गया है, जिसमें अपडेटिड इंजन दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
विज्ञापन


क्या हैं खूबियां
होंडा की नई यूनिकॉर्न 2023 में कई खूबियों को दिया गया है। इसमें चार रंगों का विकल्प दिया गया है। बाइक को डायमंड टाइप फ्रेम के साथ टेलिस्कोपिक फॉर्क और हाइड्रोलिक मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे की ओर डिस्क ब्रेक और पीछे की ओर ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है। बाइक में 18 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

अधिकारियों ने क्या कहा
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग के निदेशक योगेश माथुर ने बताया कि होंडा यूनिकॉर्न अपने यूनिक स्टाइल के साथ ही पावर और बेहतर डिजाइन की बदौलत भारत में काफी पसंद की जाती है। अब बाइक में नया बेहतर इंजन दिया गया है जो इस बाइक को और बेहतर बनाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

कितना दमदार इंजन
होंडा की ओर से यूनिकॉर्न में 160 सीसी का इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ फ्यूल इंजेक्शन तकनीक को भी दिया जा रहा है, जिससे बाइक का एवरेज बेहतर करने में मदद मिलेगी। 160 सीसी के इंजन से बाइक को 9.5 किलोवॉट की पावर और 14 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में कुल पांच गियर मिलते हैं और 13 लीटर का पेट्रोल टैंक इसमें दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान

कितनी है कीमत
कंपनी की ओर से बाइक को सिर्फ एक ही वैरिएंट में लाया गया है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 109800 रुपये तय की गई है। बाइक में 10 साल की वारंटी को भी ऑफर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें