फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda: होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया ने गुजरात प्लांट से शुरू किया ग्लोबल इंजन का उत्पादन, अंतरराष्ट्रीय मांग को करेगी पूरा

Tue, 14 Dec 2021 03:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड की यह नई मैनुफैक्चरिंग प्लांट अंतरराष्ट्रीय बाजारों जैसे यूरोप, एपीएसी क्षेत्रों और अन्य देशों की विश्वस्तरीय मांग को पूरा करेगी।
विज्ञापन
Mr. Ichiro Shimokawa (L), Chief Production Officer & Director and Mr. Atsushi Ogata (R), Managing Director, President & CEO, Honda Motorcycle & Scooter India Pvt. Ltd. - फोटो : Honda Motorcycle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Honda Motorcycle and Scooter India Pvt. Ltd. (होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड) (एचएमएसआई) ने गुजरात के विट्ठलपुर (अहमदाबाद जिला) स्थित अपनी चौथी फैक्टरी से ग्लोबल इंजन की मैनुफैक्चरिंग शुरू की है। 250 सीसी (और इससे ज्यादा) कैटेगरी वाले दोपहिया वाहनों के लिए निर्मित ये इंजन दुनिया भर के देशों जैसे थाईलैंड, अमेरिका, कनाडा, यूरोप, जापान, ऑस्ट्रेलिया और गल्फ देशों की मांग को पूरा करेंगे।
विज्ञापन


पहले साल में कुल 50,000 यूनिट्स के उत्पादन की योजना बनाई गई है और आगे बाजार की मांग के अनुसार इस क्षमता को बढ़ाया जाएगा। घरेलु और विदेशी बाजारों के लिए मिड-साइज फन इंजन मैनुफैक्चर करने के लिए कंपनी अपने गुजरात प्लांट में 135 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

HMSI के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेजीडेंट और सीईओ ने कहा
लाइन-ऑफ समारोह के दौरान बात करते हुए होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेजीडेंट और सीईओ, अत्सुशी ओगाता ने कहा, "दुनिया भर में मोबिलिटी की मांग बढ़ रही है, ऐसे में होंडा पूरी दुनिया में निर्यात के विस्तार के लिए प्रयासरत है। भारत में बीएस-6 नियमों की शुरूआत के साथ, हम इस दृष्टिकोण के एक कदम ओर करीब आ गए हैं। इस नए विस्तार के साथ कंपनी विश्वस्तरीय मानकों के समकक्ष उत्पादों का निर्माण करेगी, जिससे न सिर्फ एचएमएसआई की उत्पादन क्षमता बढ़ाने बल्कि हमारे मेक इन इंडिया दृष्टिकोण को सशक्त बनाने में भी मदद मिलेगी।"
विज्ञापन


HMSI के चीफ प्रोडक्शन ऑफिसर और डायरेक्टर ने कहा
उद्घाटन समारोह के दौरान विस्तार से बताते हुए होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड के चीफ प्रोडक्शन ऑफिसर और डायरेक्टर, इचिरो शिमोकावा ने कहा, "इस ग्लोबल इंजन लाइन-ऑफ की शुरूआत से एचएमएसआई की निर्यात क्षमता नई उंचाईयों तक पहुंच जाएगी और कंपनी नए बाजारों में विश्वस्तरीय गुणवत्ता के प्रोडक्ट्स का निर्यात करने में सक्षम होगी। इस विस्तार के तहत हम निर्माण के विभिन्न चरणों जैसे मशीनिंग, इंजन असेम्बली और एडवांस्ड स्टोरेज सिस्टम में विशेष प्रक्रियाओं को शामिल कर रहे हैं। कंपनी की क्षमता बढ़ने, सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजी और कुशल मैनपावर के कारण गुणवत्ता के सर्वोच्च मानकों को सुनिश्चित किया जा सकेगा। पहले साल में तकरीबन 50,000 इंजन युनिट्स से शुरूआत करने के बाद, आने वाले समय में हम बाजार की मांग के अनुसार इस पैमाने को बढ़ाएंगे।"

विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी के अनुसार गुणवत्ता के नए मानक बनाएगी

ऑटोमोटिव सुरक्षा, उत्सर्जन एवं परफोर्मेंस के मानकों की शुरूआत के साथ, यह नई लाइन होंडा की निर्यात क्षमता को विश्वस्तरीय ऑटो उद्योग के समकक्ष लेकर आएगी। इंजन के उत्पादन और असेम्बली से जुड़े सभी पहलुओं के साथ, यह लाइन सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं और मानकीकृत तकनीकों की मदद से आज की चुनौतियों को हल करेगी। इन सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं और तकनीकों में शामिल हैं -

मशीनिंग प्रक्रिया 
लैपिंग प्रक्रिया से सुपर फिनिशिंग, सहज सटीकता के लिए डिजिटल गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, पार्ट्स और प्रोसेस की 100 फीसदी ट्रेसेबिलिटी के लिए ई-डेली वर्क मैनेजमेन्ट सिस्टम (ई-डीडब्ल्यूएम)

इंजन असेम्बली प्रक्रिया 
इंजन के लिए प्रेसीजन-बेस्ड लेजर मार्किंग, 100 फीसदी टोर्क रिकॉर्डिंग और इंजन टेस्टिंग के लिए एडवांस्ड फायरिंग बेंच, स्थान के अनुकूलित इस्तेमाल और 100 फीसदी पार्ट ट्रेसेबिलिटी के लिए वर्टिकल केरॉसेल्स आधारित एडवांस्ड पार्ट स्टोरेज सिस्टम

सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजी 
गुणवत्ता के सभी महत्वपूर्ण मानकों का 100 फीसदी डेटाबेस रिकॉर्ड सिस्टम, मल्टी-लैवल इन्सपेक्शन (शून्य डिफेक्ट आउटफ्लो के लिए), स्मार्ट कनेक्टेड मशीनें (आधुनिक इंस्पेक्शन तकनीकों के साथ), बेहतर दक्षता के लिए कौशल विकास पर विशेष ध्यान।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें