देश में ऐसी बाइक्स को ज्यादा पसंद किया जाता है, जो फीचर्स, दमदार इंजन और एवरेज के मामले में बेहतरीन हों। कौन सी पांच बाइक्स कम कीमत के साथ ज्यादा एवरेज देती हैं। आइए जानते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारत में कुछ ऐसी बाइक्स सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं, जिनसे बेहतरीन एवरेज मिलता है। इनके साथ ही इन बाइक्स की कीमत भी काफी कम रहती है। हम इस खबर में आपको ऐसी पांच बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं, जो अपने सबसे ज्यादा एवरेज देने का वादा करती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
टीवीएस स्पोर्ट
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : tvs motors
टीवीएस की ओर से स्पोर्ट एक ऐसी बाइक है जो कम कीमत के साथ ही ज्यादा एवरेज देती है। इस बाइक में कंपनी की ओर से 109.7 सीसी का इंजन मिलता है, जिससे 8.18 बीएचपी और 8.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस बाइक को तीन वैरिएंट और सात रंगों के विकल्प में खरीदा जा सकता है। बाइक की उत्तर प्रदेश में एक्स शोरुम कीमत 53875 रुपये से शुरू होती है। जानकारी के मुताबिक इस बाइक से करीब 70 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज मिलता है।
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से एचएफ डीलक्स बाइक को ऑफर किया जाता है। बाइक में 97.2 सीसी का एयर कूल्ड फोर स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर ओएचसी इंजन मिलता है। जिससे 7.91 बीएचपी और 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह बाइक चार वैरिएंट और 10 रंगों में उपलब्ध है। इसकी दिल्ली में कीमत 60760 रुपये एक्स शोरुम है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 67208 रुपये है। जानकारी के मुताबिक इसे एक लीटर पेट्रोल में करीब 65 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता बजाज की ओर से सीटी110 एक्स को ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में करीब 70 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। इसमें कंपनी की ओर से 115.45 सीसी का फोर स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जिससे 8.6 पीएस की पावर के साथ 9.81 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक है और इसे तीन कलर के विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है।
बेहतरीन डिजाइन के साथ होंडा की एसपी 125 को ऑफर किया जाता है। बाइक में 123.94 सीसी का फोर स्ट्रोक एसआई इंजन दिया जाता है। जिससे बाइक को आठ किलोवाट की पावर के साथ 10.9 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जानकारी के मुताबिक बाइक को एक लीटर पेट्रोल में करीब 65 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी कीमत की शुरूआत 85131 रुपये से होती है।
होंडा की ओर से नई बाइक के तौर पर शाइन 100 को लॉन्च किया गया है। कंपनी इसमें 98.98 सीसी का इंजन देती है। जिससे बाइक को 7500 आरपीएम पर 5.43 किलोवॉट की पावर और 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक का इंजन ओबीडी-2 कम्प्लाइंट इंजन है। बाइक में चार गियर का गियरबॉक्स दिया गया है और इसमें पीजीएमएफआई तकनीक को ऑफर किया गया है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा एवरेज देने वाली बाइक होगी। आमतौर पर इस सेगमेंट की बाइक को एक लीटर पेट्रोल में करीब 70 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ऐसे में होंडा की शाइन 100 से 70 या उससे ज्यादा एवरेज की उम्मीद की जाती है।