DX वर्जन में एक और अहम फीचर है LCD डिजिटल मीटर कंसोल, जबकि Shine 100 में यह फीचर नहीं दिया गया है। इसके अलावा DX वर्जन में हेडलाइट काउल पर क्रोम गार्निश और इंजन ब्लैक-आउट फिनिश के साथ आता है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है। वजन की बात करें तो Shine 100 का वजन 99 किलोग्राम है जबकि Shine 100 DX का कर्ब वेट 103 किलोग्राम है।
यह भी पढ़ें: बच्चों को कॉलेज भेजने के लिए खरीदना है ई-स्कूटर? ये हैं 4 तगड़े ऑप्शन, कीमत 60,000 से भी कम!
इंजन और परफॉर्मेंस
जहां तक परफॉर्मेंस की बात है, दोनों बाइक्स में वही 98.98cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 7.28bhp की पावर और 8.04Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। Honda Shine 100 का माइलेज कंपनी के अनुसार 65kmpl तक है, जबकि DX वर्जन का माइलेज थोड़ा कम हो सकता है क्योंकि इसका वजन ज्यादा है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
दोनों बाइक्स में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर ड्यूल शॉक्स, ड्रम ब्रेक्स (फ्रंट और रियर दोनों में) और 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। दोनों ही मॉडल्स में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी मिलता है।
यह भी पढ़ें: युवा दिलों पर राज करती हैं 250cc की ये पांच मोटरसाकिल, माइलेज के साथ दमदार परफॉर्मेंस
Shine 100 या Shine 100 DX?
अगर आप एक किफायती और सिंपल बाइक की तलाश में हैं तो Shine 100 आपके लिए बेहतर है। लेकिन अगर थोड़ा प्रीमियम लुक और ज्यादा फीचर्स चाहते हैं तो Shine 100 DX बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। Shine 100 DX फिलहाल लॉन्च नहीं हुई है, लेकिन लॉन्च होने पर इसकी कीमत Shine 100 से अधिक हो सकती है।