फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Shine100 Review: कैसी है होंडा की नई शाइन 100 बाइक, फीचर्स और कीमत के साथ जानें सबकुछ

Mon, 01 May 2023 01:04 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा की ओर से शाइन 100 को मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। बाइक चलाने में कैसी है, इसमें कैसे फीचर्स दिए गए हैं और बाइक को खरीदना समझदारी होगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जापानी दो पहिया वाहन निर्माता होंडा मोटर साइकिल की ओर से भारतीय बाजार में मार्च महीने में 100 सीसी की नई बाइक शाइन को लॉन्च किया गया था। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से पेश की गई इस बाइक में क्या खूबियां हैं। क्या बाइक को खरीदना आपके लिए बेहतर होगा या नहीं। इसकी जानकारी भी इस खबर में हम आपको दे रहे हैं।

विज्ञापन

कैसी है बाइक

2 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : honda 2 wheelers

होंडा की ओर से कम्यूटर सेगमेंट में नई बाइक शाइन 100 को लाया गया है। कंपनी की ओर से बाइक में नया इंजन, नया फ्रेम दिया गया है। इसके साथ ही कुछ और खूबियों को बाइक में दिया गया है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

विज्ञापन

कैसा है डिजाइन

3 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शाइन 100 को पहली नजर में देखने पर लगता है कि बाइक को इसके ऊपर पोजिशन की गई शाइन 125 से प्रेरणा लेकर बनाया गया है। लेकिन इसमें कंपनी की ओर से नए ग्राफिक्स को दिया गया है। बाइक में काले रंग का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया गया है। ग्लॉसी ब्लैक फिनिश के साथ बाइक काफी अच्छी लगती है। वहीं एक या हिस्सों पर मैट ब्लैक फिनिश को दिया गया है। साथ ही इसमें पीछे बैठने वाले यात्री को पकड़ने के लिए एल्यूमिनियम ग्रैब रेल दी गई है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

कितनी लंबी चौड़ी है बाइक

4 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बाइक की कुल लंबाई 1955 एमएम रखी गई है। जबकि इसकी चौड़ाई 754 एमएम, हाइट 1050 एमएम रखा गया है। इसका व्हीलबेस 1245 एमएम रखा गया है। बाइक की ग्रांउड क्लियरेंस को 168 एमएम रखा गया है, जो भारतीय सड़कों के लिए बेहतर है। इसका टर्निंग रेडियस भी 1.9 मीटर है। बाइक की सबसे बड़ी खासियतों में से एक यह है कि इसका वजन कंपनी ने काफी कम रखने की कोशिश की है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक इसका कुल वजन 99 किलोग्राम है। कम वजन के कारण बाइक को चलाना काफी ज्यादा आसान हो जाता है। ट्रैफिक के दौरान या फिर लंबी राइड के दौरान भी राइडर को किसी तरह की परेशानी नहीं होती। शाइन की सीट की लंबाई 677 एमएम और हाइट 786 एमएम रखी गई है। इसमें नौ लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि बाइक अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा एवरेज देने वाली बाइक होगी।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

विज्ञापन

कितना दमदार इंजन

5 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बाइक में कंपनी की ओर बिल्कुल नया इंजन मिलता है। 98.98 सीसी के एयर कूल्ड इंजन से इसे 7500 आरपीएम पर 5.43 किलोवॉट की पावर और 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक का इंजन ओबीडी-2 कम्प्लाइंट इंजन है। बाइक में चार गियर का गियरबॉक्स दिया गया है और इसमें पीजीएमएफआई तकनीक को ऑफर किया गया है। अच्छी बात यह है कि बाइक में सेल्फ स्टार्ट के साथ किक स्टार्ट का विकल्प भी मिलता है, जिससे अगर बैटरी डिस्चार्ज हो जाए तो भी बाइक को आसानी से स्टार्ट किया जा सकता है। हमने बाइक को कुछ किलोमीटर चलाया जिसमें यह आसानी से 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक जाती है। इंजन से काफी कम शोर आता है साथ ही इंजन से बाइक को जो पावर मिलती है वह कम नहीं लगती। 

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

विज्ञापन

कितनी है कीमत

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : honda 2 wheelers

कंपनी की ओर से शाइन 100 की एक्स शोरुम कीमत 64900 रुपये मुंबई रखी गई है। मुंबई के साथ ही दिल्ली और हरियाणा में इस बाइक की एक्स शोरुम कीमत 65 हजार रुपये रखी गई है। लखनऊ, नोएडा सहित उत्तर प्रदेश में बाइक की कीमत 62900 रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि कंपनी की ओर से इसका सिर्फ एक ही वैरिएंट लाया गया है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन

किनसे होगा मुकाबला

7 of 8
For Reference Only - फोटो : hero motocorp
होंडा की ओर से शाइन 100 को 100 सीसी सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला हीरो की स्प्लेंडर प्लस से होगा। इसके साथ ही इससे हीरो एचएफ 100, हीरो एचएफ डीलक्स, बजाज प्लेटिना 100 जैसी बाइक्स को चुनौती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
विज्ञापन

क्यों खरीदें और क्यों नहीं खरीदें

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अगर आप एक कम वजन वाली, कम शोर वाली, ज्यादा एवरेज देने वाली और ज्यादा रिफाइन इंजन वाली बाइक को खरीदना चाहते हैं साथ ही आप कम कीमत में बाइक खरीदना चाहते हैं तो होंडा की नई शाइन 100 को खरीद सकते हैं। लेकिन अगर आपको ऑल ब्लैक के अलावा दूसरे रंग पसंद हैं तो आप इस सेगमेंट में अन्य बाइक्स को चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें