होंडा की ओर से खास बाइक सीबी350 के लिए ऐसा खास काम किया गया है। जिससे नए और पुराने सभी ग्राहकों को फायदा होगा। कंपनी की ओर से ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए क्या काम किया गया है। आइए जानते हैं।
जापानी बाइक बनाने वाली कंपनी होंडा की ओर से प्रीमियम बाइक सीबी350 के लिए नई किट्स को पेश किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से कितनी किट्स को ऑफर किया गया है और इनकी क्या कीमत है।
विज्ञापन
होंडा ने पेश की नई किट्स
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : honda big wing
होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर्स इंडिया की ओर से सीबी350 और सीबी 350 आरएस के लिए कस्टमाईज़ेशन किट्स की एक सीरीज को लॉन्च किया है। इन किट्स को पेश करने का मकसद ज्यादा स्टाइल के साथ बाइक्स को ज्यादा उपयोगी बनाना है। इन किट्स को नई CB350 बाइक्स के साथ-साथ पुरानी बाइक्स में भी लगवाया जा सकता है।
विज्ञापन
कम्फर्ट कस्टम
3 of 8
For Reference Only
- फोटो : honda big wing
कम्फर्ट कस्टम किट का मकसद राइडर और पिलियन दोनों के लिए सुविधा को बढाना है। इस किट में कंपनी की ओर से एक लंबी विंडस्क्रीन और पिलियन के लिए बैकरेस्ट दिया गया है। इसमें हाई-माउंटेड क्रैश गार्ड और लगेज के लिए मेटल पैनियर स्टे भी मिलता है। नकल गार्ड और एक चौड़ा फुटरेस्ट भी किट का हिस्सा हैं। कंपनी की ओर से इस किट की कीमत 16700 रुपये रखी गई है।
टूरर कस्टम
4 of 8
For Reference Only
- फोटो : honda big wing
होंडा सीबी 350 के लिए टूरर कस्टम बाइक के लिए इस किट में नकल गार्ड के साथ लंबा वाइज़र, रियर-माउंटेड लगेज कैरियर मिलता है। कंपनी के मुताबिक इसमें मिलने वाली सीट को ज्यादा आराम देने के लिए बनाया गया है। किट में चौड़े स्टेप्स और इंजन क्रैश गार्ड्स को भी दिया गया है। इसकी कीमत 17600 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
सोलो कैरियर कस्टम
5 of 8
For Reference Only
- फोटो : honda big wing
कंपनी की ओर से तीसरी किट के तौर पर सोलो कैरियर कस्टम किट को ऑफर किया जा रहा है। इसमें व्हील स्ट्राइप, मेन सीट, साइड कवर गार्निश, इंजन अपर पाइप, इंजन लोअर पाइप, फ्रंट फोर्क बूट, ग्रिप एंड, मीटर वाइजर और कैरियर ऑफर किया जा रहा है। इसकी कीमत 22200 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
कैफे रेसर कस्टम
6 of 8
For Reference Only
- फोटो : honda big wing
कैफे रेसर कस्टम किट में कंपनी कुल नौ चीजों को दिया जाएगा। इनमें व्हील स्ट्राइप, मेन सीट, साइड कवर गार्निश, इंजन अपर पाइप, इंजन लोअर पाइप, फ्रंट फोर्क बूट, ग्रिड एंड, हेडलैंप काऊल और सिंगल सीट काऊल शामिल है। बाइक को स्टाइलिश बनाने के लिए इस किट को खरीदने पर 16200 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
सीबी 350 आरएस
7 of 8
For Reference Only
- फोटो : honda big wing
कंपनी की ओर से सीबी350 आर के लिए भी कैफे रेसर कस्टम किट को उपलब्ध करवाया गया है। इस किट में कंपनी की ओर से व्हील स्ट्राइप, मेन सीट, साइड कवर गार्निश, इंजन अपर पाइप, इंजन लोअर पाइप, फ्रंट फोर्क बूट, ग्रिड एंड, हेडलैंप काऊल और सिंगल सीट काऊल शामिल है। बाइक को स्टाइलिश बनाने के लिए इस किट को खरीदने पर 17500 रुपये देने होंगे।
सीबी350 आरएस के लिए कंपनी की ओर से एसयूवी कस्टम किट को भी पेश किया गया है। इस किट में भी कंपनी व्हील स्ट्राइप, मेन सीट, साइड कवर गार्निश, इंजन अपर पाइप, इंजन लोअर पाइप, फ्रंट फोर्क बूट, ग्रिड एंड, हेडलैंप काऊल और सिंगल सीट काऊल ऑफर कर रही है। बाइक को ज्यादा बोल्ड लुक देने के लिए इस किट की कीमत 7500 रुपये रखी गई है।