फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda CRF1100L Africa Twin: होंडा CRF1100L अफ्रीका ट्विन मोटरसाइकिल को भारत में वापस मंगाया गया, आई यह समस्या

Wed, 17 Sep 2025 07:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा ने अपनी एडवेंचर बाइक CRF1100L Africa Twin को भारत में रिकॉल किया है। कंपनी ने बताया कि इसमें वायरिंग से जुड़ी समस्या पाई गई है, जो राइडिंग के दौरान परेशानी खड़ी कर सकती है।
विज्ञापन
Honda CRF1100L Africa Twin - फोटो : Honda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होंडा ने अपनी एडवेंचर बाइक CRF1100L Africa Twin को भारत में रिकॉल किया है। कंपनी ने बताया कि इसमें वायरिंग से जुड़ी समस्या पाई गई है, जो राइडिंग के दौरान परेशानी खड़ी कर सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - NHAI: राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए सख्त किए गए टेंडर नियम, काम की गुणवत्ता होगी बेहतर

कहां है समस्या
Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) (HMSI) (एचएमएसआई) यह दिक्कत बाइक के लेफ्ट हैंडल स्विचगियर से जुड़ी हार्नेस वायर में है। हैंडलबार के लगातार घूमने से यह वायर बार-बार मुड़ती रहती है। लंबे समय में इसकी वजह से वायर के जॉइंट टर्मिनल पर ऑक्सीकरण (ऑक्सीडेशन) हो जाता है, जिससे करंट सही तरह से पास नहीं हो पाता। इस वजह से हॉर्न बंद हो सकता है या फिर राइडर्स को हेडलाइट लो से हाई बीम पर शिफ्ट करने में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US Tariffs: अमेरिका के टैरिफ से भारत के आठ प्रतिशत ऑटो कंपोनेंट उत्पादन पर असर, रिपोर्ट में अंदेशा

ग्राहकों से कोई अतिरिक्त खर्च नहीं लिया जाएगा
होंडा ने साफ किया है कि प्रभावित हिस्से को बदला जाएगा और इसके लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा, चाहे बाइक वारंटी में हो या न हो। यह रिप्लेसमेंट वर्क जनवरी 2026 के चौथे हफ्ते से देशभर के बिगविंग टॉपलाइन डीलरशिप्स पर शुरू होगा।

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: हरदीप सिंह पुरी ने कहा- ज्यादा लक्ष्य तय करने से पहले इथेनॉल मिश्रण योजना की होगी समीक्षा

सुरक्षा पर जोर
एचएमएसआई का कहना है कि यह रिकॉल दिखाता है कि होंडा अपने ग्राहकों की सुरक्षा और संतुष्टि को सबसे ऊपर रखता है। बिगविंग टॉपलाइन आउटलेट्स खुद ही ग्राहकों को कॉल, ईमेल या एसएमएस के जरिए संपर्क करेंगे और उनकी बाइक की निरीक्षण और मरम्मत की व्यवस्था करेंगे।

यह भी पढ़ें - Honda WN7: होंडा ने दिखाई भविष्य की झलक, पेश की अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक WN7, मिलेगी 130 किमी की रेंज
विज्ञापन

रिकॉल में अपनी बाइक चेक करने का तरीका
ग्राहक अपनी बाइक इस रिकॉल कैंपेन में शामिल है या नहीं, यह जानने के लिए होंडा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर VIN (व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर) दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी ने सलाह दी है कि ग्राहक समय रहते सर्विस अपॉइंटमेंट बुक करें, ताकि किसी तरह की देरी से बचा जा सके। 

यह भी पढ़ें - EV Motor: भारत में पहली बार बना बिना रेयर अर्थ एलिमेंट वाला ईवी मोटर, इस कंपनी ने स्थानीय स्तर पर बनाया

यह भी पढ़ें - Maruti Victoris Vs Hyundai Creta: मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में नई जंग, जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स की तुलना 

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: निसान का भरोसा- E20 ईंधन से वारंटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा 

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: भारत में सड़क दुर्घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं? नितिन गडकरी ने समझाया कारण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें