फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Tariffs: अमेरिका के टैरिफ से भारत के आठ प्रतिशत ऑटो कंपोनेंट उत्पादन पर असर, रिपोर्ट में अंदेशा

Wed, 17 Sep 2025 05:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग को अमेरिका के नए टैरिफ का बड़ा झटका लग सकता है। देश के कुल ऑटो कंपोनेंट उत्पादन का करीब 8 प्रतिशत हिस्सा सीधे-सीधे इन टैरिफ से प्रभावित होगा।
विज्ञापन
Car Plant - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग को अमेरिका के नए टैरिफ का बड़ा झटका लग सकता है। रेटिंग एजेंसी ICRA की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कुल ऑटो कंपोनेंट उत्पादन का करीब 8 प्रतिशत हिस्सा सीधे-सीधे इन टैरिफ से प्रभावित होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - E20 Petrol: हरदीप सिंह पुरी ने कहा- ज्यादा लक्ष्य तय करने से पहले इथेनॉल मिश्रण योजना की होगी समीक्षा
Trending Videos

अमेरिका-भारत व्यापार समझौते की अहमियत बढ़ी
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय ऑटो कंपोनेंट निर्यातक, बाकी एशियाई देशों की तुलना में नुकसान में हैं। ऐसे में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते का होना बेहद जरूरी हो गया है।

ऑटो कंपोनेंट का निर्यात उद्योग की कुल आय का लगभग 30 प्रतिशत योगदान देता है, जिसमें अकेले अमेरिका की हिस्सेदारी 27 प्रतिशत है। यही वजह है कि नए टैरिफ का असर सीधा भारतीय कंपनियों पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें - Honda WN7: होंडा ने दिखाई भविष्य की झलक, पेश की अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक WN7, मिलेगी 130 किमी की रेंज

भारतीय निर्यातकों पर दबाव
अमेरिका ने भारतीय सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। जबकि चीन, जापान, वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे देशों पर यह दर सिर्फ 15-30 प्रतिशत है। वहीं, मैक्सिको और कनाडा पर कोई टैरिफ नहीं है क्योंकि वे USMCA (यूनाइटेड स्टेट्स-मेक्सिको-कनाडा-एग्रीमेंट) का हिस्सा हैं। इस वजह से भारतीय निर्यातकों पर प्रतिस्पर्धा का दबाव और ज्यादा बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें - EV Motor: भारत में पहली बार बना बिना रेयर अर्थ एलिमेंट वाला ईवी मोटर, इस कंपनी ने स्थानीय स्तर पर बनाया

लगातार बढ़ रहा है अमेरिका को निर्यात
भारत से अमेरिका को ऑटो कंपोनेंट का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। FY2021 में यह 4.1 अरब डॉलर था, जो FY2022 में बढ़कर 6 अरब डॉलर, FY2023 में 6.5 अरब डॉलर और FY2024 में 6.8 अरब डॉलर हो गया। FY2025 में इसके 7.3 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें - Maruti Victoris Vs Hyundai Creta: मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में नई जंग, जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स की तुलना
विज्ञापन

भौगोलिक आधार पर हिस्सेदारी
ICRA के मुताबिक, भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग में निर्यात की हिस्सेदारी 29 प्रतिशत है। घरेलू बिक्री का हिस्सा 56 प्रतिशत है, जबकि रिप्लेसमेंट डिमांड 15 प्रतिशत है।

निर्यात में यूरोप की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत, अमेरिका 27 प्रतिशत, एशिया 26 प्रतिशत, लैटिन अमेरिका 3 प्रतिशत और बाकी क्षेत्रों की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: निसान का भरोसा- E20 ईंधन से वारंटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा 

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: भारत में सड़क दुर्घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं? नितिन गडकरी ने समझाया कारण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें