फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Price Hike: बढ़ने वाली हैं होंडा की कारों की कीमतें, जानें कब से और कितनी होगी बढ़ोतरी

Thu, 25 May 2023 01:27 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा कार्स की ओर से जल्द ही कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से कब और कितनी बढ़ोतरी कीमतों में की जाएगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापानी कार निर्माता होंडा की भारतीय ईकाई की ओर से कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किन कारों की कीमतोें में कब से और कितनी बढ़ोतरी की जा सकती है।

विज्ञापन


महंगी होंगी कारें
रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा कार्स इंडिया की ओर से जून महीने से कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से कंपनी की सेडान कारें सिटी और अमेज की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
विज्ञापन


कितनी होगी बढ़ोतरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से दोनों ही कारों की कीमतों में करीब एक फीसदी की बढ़ोतरी होगी। जानकारी के मुताबिक कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण कंपनी को यह फैसला करना पड़ रहा है। कीमतों में बढ़ोतरी दोनों ही कारों के सभी वैरिएंट्स में की जाएगी।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान

कितनी है कीमत
फिलहाल कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में दो कारें ऑफर की जाती हैं। इनमें कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर अमेज और मिड साइज सेडान के तौर पर सिटी को ऑफर किया जाता है। अमेज की कीमत की बात करें तो यह 6.99 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदी जा सकती है और इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 9.60 लाख रुपये है। वहीं सिटी की कीमत 11.55 लाख रुपये से शुरू होकर 20.39 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें