फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125CC Scooter: 125 सीसी स्कूटर में होंडा एक्टिवा है बेहतर, या खरीदना चाहिए हीरो डेस्टिनी प्राइम, जानें डिटेल

Sun, 20 Aug 2023 12:16 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा की ओर से एक्टिवा को 125 सीसी इंजन के साथ भी ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में एक्टिवा को खरीदने में समझदारी होगी या फिर हीरो के डेस्टिनी प्राइम को खरीदना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 4
2023 Honda Activa 125 - फोटो : Honda Motorcycle

प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा होंडा के स्कूटर एक्टिवा को पसंद किया जाता है। 125 सीसी में भी इस स्कूटर की काफी मांग रहती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि होंडा के 125 सीसी स्कूटर को खरीदने में समझदारी होगी या फिर हीरो के नए स्कूटर डेस्टिनी प्राइम का विकल्प बेहतर हो सकता है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कितना दमदार है इंजन
होंडा की ओर से एक्टिवा को 125 सीसी सेगमेंट में भी ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में हीरो की ओर से भी डेस्टिनी प्राइम को लाया गया है। होंडा एक्टिवा 125 में कंपनी की ओर से 124 सीसी फोर स्ट्रोक एसआई इंजन दिया जाता है। जिससे स्कूटर को 6.11 किलोवॉट की पावर और 10.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इंजन को पीजीएमएफआई तकनीक के साथ लाया जाता है। इसके साथ ही इसमें किक और सेल्फ स्टार्ट सुविधा भी मिलती है। वहीं हीरो डेस्टिनी प्राइम में कंपनी की ओर से 124.6 सीसी का एयर कूल्ड फोर स्ट्रोक एसआई इंजन मिलता है। जिससे स्कूटर को 6.69 किलोवॉट की पावर और 10.36 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें भी फ्यूल इंजेक्शन तकनीक और सेल्फ/किक स्टार्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन

3 of 4
2023 Honda Activa 125 - फोटो : Honda Motorcycle
कैसे हैं फीचर्स
होंडा एक्टिवा 125 में कंपनी एलईडी हैडलैंप, ट्यूबलैस टायर, ड्रम और डिस्क ब्रेक, 5.3 लीटर फ्यूल टैंक, फुल मेटल बॉडी, मल्टी फंक्शन यूनिट, स्मार्ट की, एनॉलॉग स्पीडोमीटर, डिजिटल फ्यूल, एवरेज आदि की जानकारी मिलती है। वहीं हीरो डेस्टिनी प्राइम में ड्रम ब्रेक, मोबाइल चार्जर पोर्ट, डिजिटल एनलॉग स्पीडोमीटर, बॉडी कलर्ड मिरर्स, एलईडी गाइड लैंप, बूट लैंप जैसे फीचर्स को दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
विज्ञापन

4 of 4
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कितनी है कीमत
होंडा की ओर से एक्टिवा 125 में ड्रम, ड्रम अलॉय, डिस्क और एच स्मार्ट वैरिएंट ऑफर किए जाते हैं। इनकी कीमत की शुरूआत 79806 रुपये से हो जाती है और इसकी कीमत 88979 रुपये तक जाती है। वहीं हीरो डेस्टिनी प्राइम की एक्स शोरुम कीमत 71499 रुपये है। प्राइम में कंपनी की ओर से सिर्फ एक ही वैरिएंट को ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें