फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero Xoom Review: कैसा है हीरो मोटोकॉर्प का नया स्कूटर जूम, फीचर्स, कीमत से लेकर जानें सबकुछ

सार

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से हाल में ही जूम स्कूटर को लॉन्च किया गया है। कंपनी का यह स्कूटर कितना दमदार है और इसमें क्या फीचर्स मिलते हैं। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only - फोटो : hero motocorp

भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प की ओर से हाल में ही नया स्कूटर जूम लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी का नया स्कूटर किन खूबियों के साथ आ रहा है, कितनी क्षमता का इंजन इसमें दिया गया है और जिस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है, क्या उस कीमत में इसे खरीदना फायदे का सौदा साबित होगा।

विज्ञापन

देखने में कैसा है

2 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

पहली नजर में स्कूटर को देखने पर आपको हीरो के अन्य स्कूटर्स से थोड़ा अलग लगेगा। साइड प्रोफाइल से स्कूटर में विदा की हल्की झलक देखने को मिलती है। वहीं इसकी लाइट्स को एच शेप में रखा गया है। हेडलाइट और टेललाइट को एच का डिजाइन दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

विज्ञापन

कैसा है स्कूटर

3 of 8
For Reference Only - फोटो : hero motocorp

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से हमें इस स्कूटर को टेस्ट करने का मौका मिला। कंपनी ने स्कूटर में 110 सीसी का इंजन दिया है। जिससे स्कूटर को 8.05 बीएचपी और 8.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कंपनी ने इसमें आई3एस तकनीक को भी दिया है, जिससे यह स्कूटर अन्य स्कूटर्स के मुकाबले ज्यादा एवरेज देने का वादा करता है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

क्या हैं खूबियां

4 of 8
For Reference Only - फोटो : hero motocorp

स्कूटर में कंपनी की ओर से एलईडी एच शेप हेडलाइट और टेललाइट दी गई है। साथ ही फुल डिजिटल एमआईडी स्क्रीन दी गई है जिसमें स्पीड, फ्यूल सहित सभी जानकारियां आप ले सकते हैं। हैंडल से नीचे की ओर स्कूटर में थोड़ा सामान रखने के लिए दो कंपार्टमेंट दिए गए हैं और इसके बीच में यूएसबी पोर्ट दिया गया है, जिससे आप सफर के दौरान अपने फोन को चार्ज कर सकते हैं। सीट चौड़ी है जिससे सफर के दौरान परेशानी नहीं होती। स्कूटर में बूट स्पेस भी मिलता है जिसमें छोटा हेलमेट रखने की जगह मिलती है। खास बात यह है कि बूट स्पेस में एक छोटी लाइट दी गई है, जिससे अंधेरे के समय थोड़ी लाइट मिलने से सहूलियत होती है। जूम 110 के बूट स्पेस को उपयोग करने के लिए कोई बटन नहीं दिया है बल्कि इसे चाबी लगाकर खोलने का विकल्प मिलता है। हालांकि कई स्कूटर्स में बूट ओपन करने के लिए बटन दिया जाता है जिससे थोड़ी सुविधा हो जाती है।

पेट्रोल भरवाने के लिए भी सीट के अंदर ही विकल्प दिया गया है। ऐसे में पेट्रोल डलवाने के लिए आपको हर बार स्कूटर से उतरना होगा जिसके बाद ही पेट्रोल डलवाया जा सकता है। हालांकि यहां पर भी सुविधा के लिए बाहर की ओर दिया जा सकता था। बाकी स्कूटर्स की तरह इसमें पीछे बैठने वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिए ग्रैब हैंडल्स को स्मार्ट तरीके से डिजाइन किया गया है। पहली बार में देखने पर आपको लगेगा कि स्कूटर में पीछे बैठने पर सपोर्ट के लिए ग्रैब हैंडल्स नहीं हैं लेकिन इसे स्कूटर के डिजाइन में ही दिया गया है, जो काफी बेहतर लगता है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

विज्ञापन

चलाने में कैसा है स्कूटर

5 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

चाबी लगाकर जैसे ही स्कूटर को स्टार्ट किया जाता है तो इंजन से हल्की आवाज आती है। लेकिन जैसे ही स्कूटर को चलाया जाता है तो शुरूआत में तो आवाज काफी कम हो जाती है लेकिन फिर जैसे-जैसे स्पीड बढ़ती है, वैसे-वैसे आवाज हल्की तेज हो जाती है। कंपनी इसे आने वाले समय में ट्यून कर बिल्कुल खत्म कर सकती है। चलाने पर जूम काफी तेजी से पिक-अप लेता है। आसानी से स्कूटर 60 किलोमीटर की स्पीड हासिल कर लेता है। इससे ज्यादा तेज चलाने पर स्कूटर को हल्की मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन इसे आसानी से 80 किलोमीटर से भी ज्यादा तेज चलाया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन

कैसी है हैंडलिंग

6 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

बाजार में मौजूद अन्य स्कूटर्स के मुकाबले इसे चलाना काफी आसान है। हैंडल को हल्का रखा गया है और स्पीडोमीटर का साइज भी थोड़ा छोटा रखने से यह बेहतर लगता है। डिस्क ब्रेक के साथ ही स्कूटर को रोकना काफी आसान हो जाता है। तेज स्पीड में भी अचानक ब्रेक लगाने पर स्कूटर अच्छे से कंट्रोल में रहते हुए रूक जाता है। एलईडी लाइट्स के कारण स्कूटर को रात के समय चलाने पर भी परेशानी नहीं होगी।
 

यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे

विज्ञापन

किससे होगा मुकाबला

7 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
हीरो के इस स्कूटर का बाजार में मुकाबला होंडा एक्टिवा, टीवीएस जुपिटर, सुजुकी एक्सेस और यामाहा फैसिनो जैसे स्कूटर्स के साथ होना है।

यह भी पढ़ें- Ola Electric: स्कूटर के बाद अब ओला कर रही इलेक्ट्रिक बाइक लाने की तैयारी, जानें कब तक होगी लॉन्च
विज्ञापन

क्या है कीमत

8 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से जूम 100 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इनमें एलएक्स, वीएक्स और जेडएक्स शामिल हैं। इसके सबसे सस्ते वैरिएंट एलएक्स की एक्स शोरूम कीमत 68599 रुपये है। वहीं मिड वैरिएंट वीएक्स 71799 रुपये और टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 76699 रुपये रखी गई है।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें