अपने स्कूटर विभाग में आक्रामक विकास की रणनीति को बनाए रखते हुए मोटरसाइकल और स्कूटर के सबसे बड़े निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने डेस्टिनी 125 को नए अवतार डेस्टिनी एक्सटेक 125 के रूप में लॉन्च कर दिया है। यह अब पहले से और भी ज्यादा प्रीमियम हो गया है। नए शानदार डेस्टिनी 125 एक्सटेक में कई नए डिजाइन और थीम एलिमेंट हैं, जिससे उसकी अपील में बढ़ोतरी होती है। नया एलईडी हेडलैंप, विकसित रेट्रो डिजाइन और शानदार क्रोम एलिमेंट्स इसको प्रीमियम लुक देता है।