हीरो मोटोकॉर्प की परफॉर्मेंस बाइक करिज्मा को एक बार फिर भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इस बाइक को कब तक लॉन्च किया जाएगा और इसमें किस तरह के फीचर्स कंपनी की ओर से दिए जा सकते हैं।
कब होगी लॉन्च
भारतीय बाजार में हीरो मोटोकॉर्प की ओर से करिज्मा एक्सएमआर को 29 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस प्रीमियम बाइक में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। साथ ही इसमें पहले से बेहतर इंजन का उपयोग किया जा सकता है। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से नई करिज्मा के इंजन और फीचर्स के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें -
Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
कैसा होगा डिजाइन
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई करिज्मा का डिजाइन भी पूरी तरह से नया होगा। इस बाइक को नए प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जा सकता है। इसके अलावा इसे ज्यादा डायनैमिक और स्पोर्टी लुक दिया जा सकता है। फुल फेयर्ड बाइक के तौर पर अपनी पहचान कायम करने वाली करिज्मा को नए अवतार में भी फेयर्ड बाइक के तौर पर ही लाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें -
Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर
कितना दमदार इंजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से नई करिज्मा में नया और पहले से बेहतर 210 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। जिसके साथ छह स्पीड का गियर ट्रांसमिशन दिया जाएगा। इस इंजन से बाइक को 25 बीएचपी की पावर और 30 न्यूटन मीटर का टॉर्क हासिल होगा।
यह भी पढ़ें -
Bike Care Tips: मानसून से पहले अपनी बाइक को इस तरह करें तैयार, बारिश में नहीं होगी परेशानी
क्या होंगी खूबियां
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक में नया इंजन और नया डिजाइन तो होगा ही साथ ही कई खास फीचर्स को भी इसमें ऑफर किया जा सकता है। बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, फुल डिजिटल स्पीडोमीटर, यूएसडी फॉर्क्स, एलईडी लाइट्स, एलईडी टर्न इंडीकेटर, एलईडी डीआरएल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सहित कई खूबियां होंगी।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
कितनी होगी कीमत
कंपनी की ओर से इस बाइक को 29 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद ही इसकी कीमत की सही जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से इस बाइक को करीब 1.50 लाख रुपये की कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-
Ola Electric: स्कूटर के बाद अब ओला कर रही इलेक्ट्रिक बाइक लाने की तैयारी, जानें कब तक होगी लॉन्च