फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero Destini 110: हीरो डेस्टिनी 110 स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 23 Sep 2025 04:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने भारत में अपना नया स्कूटर Destini 110 (डेस्टिनी 110) लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर दो वेरिएंट्स- VX और ZX में उपलब्ध है। हीरो का यह नया स्कूटर होंडा एक्टिवा 110 से सस्ता है और टीवीएस जुपिटर 110 के टॉप वेरिएंट्स से भी ज्यादा किफायती है।
विज्ञापन
Hero Destini 110 - फोटो : Hero Motocorp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने भारत में अपना नया स्कूटर Destini 110 (डेस्टिनी 110) लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर दो वेरिएंट्स- VX और ZX में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 72 हजार रुपये (VX Cast Drum) से शुरू होती है। जबकि टॉप वेरिएंट ZX Cast Disc की कीमत करीब 79 हजार रुपये रखी गई है (एक्स-शोरूम, दिल्ली)। यह नया मॉडल दरअसल Destini 125 का ज्यादा किफायती और छोटे इंजन वाला वर्जन है। जो सीधे तौर पर Honda Activa 110 (होंडा एक्टिवा 110) और TVS Jupiter 110 (टीवीएस जुपिटर 110) जैसी लोकप्रिय पेशकशों को टक्कर देगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Volvo EX30: वोल्वो EX30 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च, जानें ड्राइविंग रेंज, कीमत और फीचर्स

इंजन और परफॉर्मेंस
हीरो डेस्टिनी 110 में 110 cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 7.9 bhp की पावर और 8.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। स्कूटर में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे सिंगल शॉक एब्जॉर्बर लगाए गए हैं। इसके अलावा इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी है। कंपनी ने इस मॉडल को कुल पांच कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है।

यह भी पढ़ें - Renault Kwid: रेनो क्विड का 10वां एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, सिर्फ 500 यूनिट्स की होगी बिक्री, जानें कीमत और फीचर्स

Hero Destini 110 - फोटो : Hero Motocorp
माइलेज और टेक्नोलॉजी
कंपनी का दावा है कि हीरो डेस्टिनी 110 स्कूटर 56.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। इसमें हीरो की i3S टेक्नोलॉजी (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) और वन-वे क्लच भी दिया गया है। जो ईंधन की बचत और बेहतर परफॉर्मेंस में मदद करता है।

यह भी पढ़ें - Skoda Kodiaq Lounge: स्कोडा कोडियाक का नया एंट्री लेवल मॉडल लाउंज लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

लुक और डिजाइन
हीरो डेस्टिनी 110 का लुक काफी हद तक इसके बड़े वर्जन Destini 125 जैसा ही है। इसमें नियो-रेट्रो डिजाइन, बॉडी पर क्रोम फिनिशिंग, प्रोजेक्टर LED हेडलैंप और खास H-शेप LED टेललाइट्स मिलते हैं। स्कूटर में 785 mm की लंबी सीट दी गई है, जो इस सेगमेंट में सबसे लंबी मानी जा रही है। इसके अलावा इसमें इंटीग्रेटेड बैकरेस्ट, 12-इंच अलॉय व्हील्स, फ्रंट ग्लव बॉक्स और बड़े तीन मेटल बॉडी पैनल्स दिए गए हैं। टॉप ZX वेरिएंट में आगे की तरफ 190 mm डिस्क ब्रेक भी मिलता है।

यह भी पढ़ें - Euler Turbo EV 1000: यूलर टर्बो ईवी 1000 इलेक्ट्रिक मिनी-ट्रक लॉन्च, 170 किमी है रेंज, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

Hero Destini 110 - फोटो : Hero Motocorp
बाजार में पोजिशनिंग
हीरो का यह नया स्कूटर होंडा एक्टिवा 110 से सस्ता है और टीवीएस जुपिटर 110 के टॉप वेरिएंट्स से भी ज्यादा किफायती है। कंपनी जल्द ही इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे देश के हीरो डीलरशिप नेटवर्क पर उपलब्ध कराएगी। 

यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: शहर में रोजाना सफर के लिए सबसे बढ़िया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कैसे चुनें, जानें पूरी डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - Cruise Control: कार में क्रूज कंट्रोल क्या है, जानें ड्राइविंग को आसान और माइलेज को बेहतर कैसे बनाता है यह फीचर 

यह भी पढ़ें - GST Cut: जीएसटी कटौती के बाद ₹1.64 लाख तक सस्ती हुईं ये टॉप-5 कॉम्पैक्ट एसयूवी, जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - Electric Scooters: टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनकी कीमत नए एपल आईफोन 17 Pro Max से भी है कम, जानें फीचर्स और डिटेल्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें