Greaves Electric Mobility (ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी) के इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर ब्रांड, Ampere (एम्पीयर) ने भारत में Magnus Grand (मैग्नस ग्रैंड) फैमिली स्कूटर लॉन्च कर दिया है। ब्रांड का दावा है कि मैग्नस ग्रैंड का उद्देश्य स्टाइल, आराम, टिकाऊपन, सुरक्षा और एडवांस्ड एलएफपी बैटरी तकनीक के मामले में नए मानक स्थापित करना है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 90 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट्स
मैग्नस ग्रैंड को Ampere Magnus Neo (एम्पीयर मैग्नस नियो) के डिजाइन पर बनाया गया है, लेकिन इसमें कई नए अपडेट्स शामिल हैं। इसमें दो नए प्रीमियम ड्यूल-टोन कलर- मैचा ग्रीन और ओशन ब्लू दिए गए हैं, जिन पर गोल्ड फिनिश बैजिंग है। इसके अलावा, इसमें मजबूत ग्रैब रेल, एडवांस ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी, ज्यादा स्पेस वाली सीट और हाई पेलोड कैपेसिटी जोड़ी गई है।
यह भी पढ़ें - Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने बदले अफसरों की गाड़ियों के दाम तय करने के नियम, जानें डिटेल्स
यह भी पढ़ें - Tesla: टेस्ला ने 2019 की दो कार दुर्घटनाओं से जुड़े मुकदमों का किया निपटारा, जानें क्या है पूरा मामला
यह भी पढ़ें - Tyre Industry: भारत की टायर इंडस्ट्री 2047 तक पहुंचेगी 13 लाख करोड़ रुपये के राजस्व तक, ATMA–PwC की रिपोर्ट
Ampere Magnus Grand
- फोटो : Greaves Electric Mobility
बैटरी और रेंज
इस स्कूटर में 2.3 kWh की LFP बैटरी लगी है, जो इको मोड में एक बार चार्ज करने पर 80-95 किमी तक की रेंज देती है। बैटरी पर कंपनी 5 साल या 75,000 किमी की वारंटी दे रही है। यह बैटरी अलग-अलग तरह की ट्रैवल जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है।
यह भी पढ़ें - Tesla Model Y: टेस्ला फिर जांच के घेरे में, मॉडल वाई के डोर हैंडल फेल होने पर अमेरिका में जांच शुरू
यह भी पढ़ें - Maruti Victoris Vs Hyundai Creta: मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में नई जंग, जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स की तुलना
कंपनी का बयान
लॉन्च के मौके पर ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास सिंह ने कहा, "मैग्नस ग्रैंड हमारे लिए एक बड़ा कदम है, जो टेक्नोलॉजी और यूजर-फ्रेंडली डिजाइन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। यह स्कूटर फैमिली और कम्यूटर्स दोनों की जरूरतों को पूरा करेगा। इसमें बेहतर कम्फर्ट, ज्यादा सेफ्टी और आसान राइडिंग का अनुभव मिलेगा। साथ ही हमारी आफ्टर-सेल्स सर्विस Ampere Care (एम्पीयर केयर) पर भरोसा भी रहेगा।"
यह भी पढ़ें - E20 Petrol: हरदीप सिंह पुरी ने कहा- ज्यादा लक्ष्य तय करने से पहले इथेनॉल मिश्रण योजना की होगी समीक्षा
यह भी पढ़ें - EV Motor: भारत में पहली बार बना बिना रेयर अर्थ एलिमेंट वाला ईवी मोटर, इस कंपनी ने स्थानीय स्तर पर बनाया
यह भी पढ़ें - Honda WN7: होंडा ने दिखाई भविष्य की झलक, पेश की अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक WN7, मिलेगी 130 किमी की रेंज
यह भी पढ़ें - E20 Petrol: निसान का भरोसा- E20 ईंधन से वारंटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा