फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Pollution: ग्रैप स्टेज-3 प्रतिबंध हटे, जानें क्या अब दिल्ली-एनसीआर में बीएस-4 डीजल गाड़ी चला सकते हैं?

Sat, 03 Jan 2026 09:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हवा की क्वालिटी में सुधार के बाद, कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने GRAP स्टेज-3 के तहत सभी पाबंदियां हटा दीं। जानें अब आप बीएस-3 पेट्रोल, बीएस-4 डीजल इनमें कौन सी गाड़ी चला सकते हैं।
विज्ञापन
Delhi Traffic - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में लगातार सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने GRAP (ग्रैप) स्टेज-3 के तहत लागू प्रतिबंधों को हटा दिया है। 2 जनवरी को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 263 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है और स्टेज-3 लागू होने की सीमा से नीचे है। इसके साथ ही इस चरण के दौरान लागू की गई सख्त पाबंदियां फिलहाल समाप्त हो गई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - EV: एलन मस्क की 2011 की हंसी 2025 में हो गई काफूर! जानें ईवी बिक्री में बीवाईडी ने टेस्ला को कैसे दी पटखनी

स्टेज-III के दौरान क्या पाबंदियां थीं
जब ग्रैप स्टेज-3 लागू था, तब दिल्ली-एनसीआर में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहनों के संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। केवल BS-4 पेट्रोल और सभी BS-6 मानकों वाले वाहन ही सड़कों पर चलने की अनुमति रखते थे। इसका उद्देश्य प्रदूषण के स्तर को तेजी से काबू में लाना था।

यह भी पढ़ें - Type 2 Electric Vehicle: टाइप 2 इलेक्ट्रिक वाहन क्या होता है? ईवी चार्जिंग स्टैंडर्ड की आसान जानकारी

अब क्या बदला है, किन वाहनों को मिली अनुमति
ग्रैप स्टेज-3 हटने के बाद BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहन दोबारा सड़कों पर चल सकते हैं। हालांकि, यह छूट बिना शर्त नहीं है। सभी वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यानी PUC (पीयूसी) होना अनिवार्य है। प्रवर्तन एजेंसियां सक्रिय रहेंगी और जिन वाहनों के पास पीयूसी नहीं होगा या जो वाहन धुआं छोड़ने वाले होंने उन पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - EV Battery: परिवहन मंत्रालय का ईवी बैटरियों के लिए 'आधार' जैसी पहचान संख्या का प्रस्ताव, जानें क्या है योजना

'नो PUC, नो फ्यूल' नियम अभी भी लागू
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने साफ किया है कि राजधानी में किसी भी वाहन को, चाहे वह किसी भी उत्सर्जन मानक का हो, वैध पीयूसी प्रमाणपत्र के बिना पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा। यह नियम ग्रैप स्टेज से अलग है और सख्ती से लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें - Two-wheeler December Sales: दिसंबर 2025 दोपहिया बिक्री, घरेलू मांग से तेजी, निर्यात ने दिया और सहारा

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का असर
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने वाहन-प्रदूषण से जुड़े अपने निर्देशों में संशोधन किया है। नए निर्देशों के अनुसार, केवल BS-4 और उससे नए वाहनों को ही व्यापक प्रतिबंधों से संरक्षण मिलता है। इसका मतलब यह है कि 15 साल या उससे पुराने BS-3 पेट्रोल वाहन दिल्ली में अब भी प्रतिबंधित रहेंगे, भले ही ग्रैप का कोई भी चरण लागू हो या नहीं।

यह भी पढ़ें - Car Sales Dec 2025: दिसंबर 2025 में कार बिक्री, जानें ऑटो कंपनियों की आखिरी महीने में कितनी रही सेल
विज्ञापन

BS-IV डीजल वाहन मालिकों के लिए क्या है स्थिति
BS-4 डीजल वाहन रखने वालों के लिए स्थिति फिलहाल स्पष्ट और राहत भरी है। ग्रैप स्टेज-3 हटने के बाद वे दिल्ली-एनसीआर में अपने वाहन चला सकते हैं, बशर्ते उनके पास वैध पीयूसी प्रमाणपत्र हो और वाहन प्रदूषण मानकों का पालन करता हो।

यह भी पढ़ें - Toll Tax: हाईवे यात्रियों को टोल में बड़ी राहत! निर्माणाधीन सड़कों पर आधा शुल्क, आंशिक एक्सप्रेसवे पर NH जैसे रेट

यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: नॉर्वे ईवी क्रांति के करीब, 2025 में बिकी 96 प्रतिशत नई कारें पूरी तरह इलेक्ट्रिक 

यह भी पढ़ें - Auto Industry Outlook 2026: इस साल के लिए ऑटो उद्योग का आउटलुक सकारात्मक, सभी सेगमेंट्स में ग्रोथ के संकेत 

यह भी पढ़ें - CES 2026: जब कार बनेगी समझदार मशीन, हॉर्सपावर से ब्रेनपावर की ओर बदलाव, जानें आपके लिए क्या हैं इसके मायने 

यह भी पढ़ें - FASTag KYV: एक फरवरी 2026 से नई कारों के फास्टैग पर केवाईवी प्रक्रिया होगी खत्म, एनएचएआई ने दी बड़ी राहत 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें