गोजीरो मोबिलिटी ने देशभर में अपनी तरह का पहला 'स्विच' प्रोग्राम शुरू किया है। कंपनी के मुताबिक अब कन्वेंशनल से इलेक्ट्रिक में स्विच करने का समय आ गया है।
प्रीमियम इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस बाइक्स की ब्रिटिश निर्माता कंपनी GoZero Mobility (गोजीरो मोबिलिटी) ने देशभर में अपनी तरह का पहला 'स्विच' प्रोग्राम शुरू किया है। इस इनोवेटिव कैंपेन 'स्विच' को हर दिन एडवेंचर लेने के लिए शुरू किया गया है।
विज्ञापन
क्या है यह कैंपेन
इस कैंपेन के तहत ग्राहक किसी भी पारंपरिक साइकिल को ला कर इसे एक नई गोजीरो इलेक्ट्रिक बाइक के साथ बदल सकते हैं। स्विच कैंपेन 10 जनवरी 2022 से शुरू है और ये 9 अप्रैल 2022 को खत्म होगा। इच्छुक लोग अगले तीन महीनों तक इसका फायदा उठा सकते हैं।
ई-बाइक निर्माता अपने स्विच अभियान के तहत किसी भी ब्रांड की 7000 से 25000 रुपये के बीच की साइकिल को स्वीकार कर रहा है।
Gozero one
- फोटो : Gozero Mobility
कहां-कहां मिल रहा फायदा
गोजीरो स्विच अभियान के प्रमुख साझेदारों में इलेक्ट्रिक वन, सारथी ट्रेडर्स, ग्रीव्स ईवी ऑटोमार्ट और आर्येंद्र मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं जो ग्राहकों को इस रोमांचक ऑफर का फायदा लेने में मदद करेंगे। इस कैंपेन से देश के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण हिस्से में गोजीरो को अपनी मौजूदगी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
मौजूदा समय में, ई-बाइक को काफी लोग पसंद कर रहे हैं और इनकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है। आम लोगों में पर्यावरण को लेकर बढ़ती चिंताओं ने ई-बाइक अपनाने के लिए जागरूकता और मांग को चरम पर पहुंचा दिया है।
GoZero Skellig Pro Electric Bicycle
- फोटो : GoZero
इस अभियान का मकसद
कंपनी ने एक बयान में कहा, "हमारे पास ऐसे ग्राहकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है जो ई-बाइक्स को लेकर पूछताछ कर रहे हैं और इसके फीचर्स आदि के बारे में जानकारी लेकर ई-बाइक को अपना अगला अपग्रेड मान रहे हैं। जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है, हमने 'स्विच' के साथ अपनी तरह के अनूठे अभियान के साथ इसको लेकर रोमांच और उत्साह बढ़ाने का फैसला किया है।"
"हमारे लिए इस कैंपेन का एंडयूज या मकसद यह है कि हम सभी एकत्रित बाइक्स की रिपेयर आदि करेंगे और इंटर्नल कामों के लिए इसका इस्तेमाल करेंगे। यह छोटा सा कदम हमारे क्लीन और एमिशन फ्री मोबिलिटी के बड़े लक्ष्य की ओर भी लेकर जाएगा।"
कंपनी का लक्ष्य
सुमित रंजन, सह-संस्थापक, गोजीरो मोबिलिटी ने कहा, "उपभोक्ता हमेशा कुछ अलग चुनने का प्रयास करते हैं ताकि उनका चयन खास हो। इस कैंपेन को लेकर पूरा आइडिया यह है कि कुछ कम पर समझौता क्यों किया जाए। लोग सदियों से पारंपरिक साइकिल की सवारी कर रहे हैं, अब समय आ गया है कि वे गोजीरो की अधिक ट्रेंडी और एडवांस्ड ई-बाइक पर स्विच करने पर विचार करें। हमारी एक्स सीरीज ई-बाइक साइकिल यूजर्स की सभी नियमित और ऑफ-रोड जरूरतों को पूरा करने के लिए उपयुक्त हैं, साथ ही साथ उन्हें इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन का बेहतरीन आराम भी प्रदान करते हैं।"
स्विच के तहत पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होने वाले मॉडलों पर प्रकाश डालते हुए, रंजन ने कहा कि "हमारे पार्टनर रिटेल स्टोर हमारे एक्स-सीरीज उत्पादों की बिक्री करेंगे, जो कि 34,999 रुपये से 45,999 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं।"