गूगल अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बड़ा और बेहद काम का फीचर लेकर आने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि एंड्रॉयड 17 अपडेट के साथ कंपनी नया कंटिन्यू ऑन फीचर पेश कर सकती है, जो एपल के कंटिन्यू फीचर जैसा अनुभव देगा। इसकी मदद से अब एंड्रॉयड यूजर्स भी अपने मोबाइल, टैबलेट और दूसरे एंड्रॉयड डिवाइस के बीच बिना रुकावट काम जारी रख पाएंगे। यानी अब एक डिवाइस पर शुरू किया गया काम दूसरे डिवाइस पर वहीं से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
Android 17 का Continue On फीचर क्या है?
कंटिन्यू ऑन एक क्रॉस-डिवाइस फीचर है, जिसे एंड्रॉयड इकोसिस्टम को ज्यादा स्मार्ट और कनेक्टेड बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है। इस फीचर का मकसद यूजर्स को अलग-अलग डिवाइस के बीच आसान ट्रांजिशन देना है। जैसे मान लीजिए आपने अपने फोन पर कोई डॉक्यूमेंट एडिट करना शुरू किया है, तो उसी काम को आप अपने टैबलेट पर तुरंत जारी रख सकेंगे। इसके लिए दोबारा एप खोलने या फाइल खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कैसे काम करेगा Continue On फीचर ?
गूगल का कहना है यह फीचर उसी गूगल अकाउंट से जुड़े डिवाइस में ही काम करेगा। जैसे ही यूजर डिवाइस बदलता है, उसका काम ऑटोमैटिक दूसरे डिवाइस पर सेव हो जाएगा। गूगल के अनुसार यह फीचर उसी गूगल अकाउंट से जुड़े डिवाइस पर काम करेगा। जैसे ही यूजर डिवाइस बदलता है, उसका काम ऑटोमैटिक दूसरे डिवाइस पर दिखाई देने लगेगा। शुरुआती फोकस मोबाइल-टू-टैबलेट ट्रांजिशन पर रहेगा। जैसे फोन पर गूगल डॉक्स में एडिटिंग शुरू की, टैबलेट खोलेगा वहीं डॉक्यूमेंट तुरंत खुल जाएगा। यह पूरा सिस्टम टास्कबार और स्मार्ट हैंडऑफ टेक्नोलॉजी के जरिए काम करेगा।
दो कमाल के मोड्स में करेगा काम
इस फीचर का सबसे पहला और मुख्य फोकस स्मार्टफोन से टैबलेट (Mobile-to-Tablet Transition) के बीच के फासले को मिटाना है। जैसे मान लीजिए आप मेट्रो में सफर करते हुए अपने फोन पर गूगल डॉक्स में कोई फाइल एडिट कर रहे हैं। घर पहुंचते ही जैसे ही आप अपने टैबलेट को ऑन करेंगे, यह नया हैंडऑफ सिस्टम आपको टैबलेट के टास्कबार (Taskbar) के जरिए तुरंत वह फाइल वहीं से एडिट करने की सुविधा दे देगा। गूगल का मानना है कि यह हर परिस्थितयों में काम कर सकता है।
- एप-टू-एप हैंडऑफ (App-to-App Handoff): अगर दोनों डिवाइसेज में एक ही एप इंस्टॉल है, तो यह सीधे एक एप से दूसरे एप में डेटा ट्रांसफर कर देगा।
- वेब-बेस्ड हैंडऑफ (Web-Based Handoff): अगर आपके दूसरे डिवाइस (जैसे टैबलेट) पर वह पर्टिकुलर एप इंस्टॉल नहीं है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। यह फीचर गूगल क्रोम (Google Chrome) ब्राउजर के जरिए उस एप का वेब वर्जन ओपन कर देगा, ताकि आपका काम किसी भी कीमत पर न रुके।
मल्टी-डिवाइस यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव
आजकल ज्यादातर लोग स्मार्टफोन के साथ टैबलेट, लैपटॉप और दूसरे डिवाइस भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एक डिवाइस से दूसरे पर काम शिफ्ट करना हमेशा आसान नहीं होता। कंटीन्यू ऑन फीचर इसी परेशानी को खत्म करने की कोशिश है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है जो ऑफिस वर्क करते हैं, मल्टी-डिवाइस यूज करते हैं, स्टूडेंट या कंटेंट क्रिएटर हैं और या फिर जो लगातार मोबाइल और टैबलेट के बीच स्विच करते रहते हैं।