फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाई का हफ्ता: शेयर बाजार के छह दिग्गज कंपनियों ने कमाए ₹74,111 करोड़, रिलायंस की बल्ले-बल्ले; एयरटेल को झटका

Sun, 24 May 2026 02:10 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

पिछले हफ्ते बाजार में काफी डर और असमंजस का माहौल था, जिससे शेयरों के दाम तेजी से घट-बढ़ रहे थे। लेकिन रिलायंस और टीसीएस जैसी मजबूत कंपनियों में लोगों ने जमकर भरोसा दिखाया, जिससे बाजार डूबने से बच गया। हालांकि टेलीकॉम वाली कंपनियों में बिकवाली होने से बाजार बहुत ज्यादा ऊपर नहीं जा पाया।
 
विज्ञापन
बड़ी कंपनियों का मार्केट कैप - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में भारी उठापटक देखने को मिली। इसके बावजूद देश की सबसे बड़ी 10 कंपनियों में से छह कंपनियों ने मिलकर जबरदस्त कमाई की है। इन छह कंपनियों की मार्केट कैप यानी कुल बाजार कीमत में 74,111.57 करोड़ रुपये का बड़ा उछाल आया है। इस पूरे हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा फायदे में रही। उतार-चढ़ाव के बीच भी देश का मुख्य शेयर बाजार सूचकांक सेंसेक्स 177 अंक की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


आखिर क्यों बाजार में मची थी उथल-पुथल?
सरल शब्दों में समझें तो बाजार का मूड पिछले हफ्ते थोड़ा बिगड़ा हुआ था। रेलिगेयर ब्रोकिंग के विशेषज्ञ अजीत मिश्रा ने बताया कि भारतीय रुपया लगातार कमजोर हो रहा है और दुनिया भर के बाजारों से भी मिले-जुले संकेत मिल रहे थे। इसके अलावा बाजार में इस बात को लेकर भी डर था कि महंगाई और लोन की ब्याज दरें आगे क्या रुख अपनाएंगी। इन वजहों से पूरे हफ्ते बाजार एक दायरे में ऊपर-नीचे होता रहा, जिससे निवेशकों के बीच बेचैनी बनी रही।

इन छह कंपनियों के निवेशकों की हुई चांदी
तमाम दिक्कतों के बाद भी छह बड़ी कंपनियों की किस्मत चमकी। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो शामिल हैं। आंकड़ों की बात करें तो:-
विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज: इसकी कीमत 24,696.89 करोड़ रुपये बढ़ गई। अब इसकी कुल वैल्यू 18,33,117.70 करोड़ रुपये हो गई है।

टीसीएस: इसकी कीमत में 19,338.68 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

आईसीआईसीआई बैंक: इसकी वैल्यूएशन 14,515.93 करोड़ रुपये बढ़ गई।

एलआईसी: सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी को भी 9,076.37 करोड़ रुपये का फायदा हुआ।

बजाज फाइनेंस: बजाज फाइनेंस की कीमत 3,797.83 करोड़ रुपये बढ़ी है।

लार्सन एंड टुब्रो: लार्सन एंड टुब्रो की कीमत 2,685.87 करोड़ रुपये बढ़ी।

यह भी पढ़ें: SpaceX IPO: एलन मस्क का सबसे बड़ा दांव, स्पेसएक्स का आईपीओ बना सकता है दुनिया का पहला खरबपति

इन चार बड़े नामों को उठाना पड़ा नुकसान
जहां छह कंपनियों ने मुनाफा कमाया, वहीं चार बड़ी कंपनियों के निवेशकों को झटका लगा। इनमें भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर ,एसबीआई और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा 20,229.67 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर की कीमत 16,212.18 करोड़ रुपये और सरकारी बैंक एसबीआई की कीमत 12,784.4 करोड़ रुपये घट गई। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक को भी 2,094.35 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


अब कौन है देश की नंबर-1 कंपनी?
इस पूरे फेरबदल के बाद भी देश की सबसे अमीर या मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी देश की नंबर-1 कंपनी बनी हुई है। इसके बाद दूसरे नंबर पर एचडीएफसी बैंक, तीसरे पर भारती एयरटेल और चौथे पर आईसीआईसीआई बैंक का कब्जा है। पांचवें से लेकर दसवें स्थान पर क्रमशः एसबीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें