फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Car Viral Video: पीछे के दोनों दरवाजें खोलकर कार ड्राइव करना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें नियम

Mon, 19 Jun 2023 06:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोवा में कार ड्राइविंग का एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की है। इस वायरल वीडियो में कार चालक बीच सड़क पर स्टंट करते हुए अपनी कार के पीछे के दोनों दरवाजों को खोलकर वाहन चला रहा था।
विज्ञापन
Goa Police - फोटो : Goa Police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में कार ड्राइविंग का एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की है। इस वायरल वीडियो में कार चालक बीच सड़क पर स्टंट करते हुए अपनी कार के पीछे के दोनों दरवाजों को खोलकर वाहन चला रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार ड्राइवर का नाम फहीद हमजा है।
विज्ञापन


गोवा के पोरवोरिम पुलिस क्षेत्र में एक हैरतगंज स्टंट का वीडियो वायरल हुआ था। जिसे देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे कि कोई सड़क पर इतनी लापरवाही से कैसे ड्राइव कर सकता है। दरअसल एक कार चालक बीच सड़क पर अपनी कार के पीछे के दोनों दरवाजों को खोलकर ड्राइविंग कर रहा था। 

ड्राइवर की इस लापरवाही की वजह से सड़क पर कोई बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन वह किसी का परवाह ना करते हुए अपनी धुन में ड्राइव कर रहा था। इस कार के पीछे चल रही कार के ड्राइवर ने इस पूरे वाकये को अपनी मोबाइल में कैद कर लिया। जिसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गोवा पुलिस ने मामले में सख्ती बरतते हुए कार का चालान किया और इसके बाद ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

 

ड्राइविंग के नियम
सड़क पर वाहन चलाते समय नियम कानून का पालन जरूरी है। कानून के उल्लंघन पर ट्रैफिक चालान काटे जाते हैं। इन नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए पहले की तुलना में चालाना ज्यादा काटे जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी सड़क पर वाहन चला रहे हैं तो आपको सभी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सुरक्षित यात्रा करने के लिए इन महत्वपूर्ण नियमों का पालन करें।
  • हमेशा सीटबेल्ट पहनें, बिना सीटबेल्ट पहने यात्रा करना दंडनीय अपराध है।
  • गाड़ी चलाते समय सड़क पर रखें ध्यान।
  • शराब पीकर वाहन न चलाएं।
  • ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें।
  • अपनी लेन में चलें।
  • सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
  • स्पीड लिमिट को पार न करें।
  • दायीं ओर से ही ओवरटेक करें।
  • नियमित रूप से अपनी कार की देखरेख करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें